गोवा का टूरिज्म कैसे खा गया बैंकॉक, 99% लोग हैं सच्चाई से अनजान, जानें चौंकाने वाला कारण

Goa vs Bangkok: बजट ट्रैवलर्स के लिए गोवा कम आकर्षक हो गया है। भारतीय पर्यटक भी अब गोवा की जगह बैंकॉक का रुख कर रहे हैं। समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्या वजह है जिसके चलते गोवा का टूरिज्म धीरे-धीरे बैंकॉक शिफ्ट होता जा रहा है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Apr 17 2025, 07:15 IST
​पिछड़ रहा है गोवा​Image Credit : Istock01 / 06

​पिछड़ रहा है गोवा​

एक वक्त ऐसा था जब हर किसी की जुबान पर गोवा का नाम था लेकिन, मौजूदा समय में गोवा के पर्यटन को बैंकॉक के पर्यटन की वजह से धक्का लगा है। भारतीय पर्यटक भी गोवा की जगह बैंकॉक का चयन कर रहे हैं जिसके पीछे के कारण को समझने की कोशिश करते हैं।

​टैक्सी माफिया की शिकायतें​Image Credit : Istock02 / 06

​टैक्सी माफिया की शिकायतें​

गोवा में स्थानीय परिवहन की समस्याएं के चलते टैक्सी माफिया की शिकायतें बेहद आम हो गई हैं। पर्यटकों से ज्यादा से ज्यादा किराया लिया जाता है ऐसे में गोवा घूमने के दौरान पर्यटक खुदको ठगा हुआ महसूस करते हैं।

​बढ़ती कीमतें और महंगाई​Image Credit : Istock03 / 06

​बढ़ती कीमतें और महंगाई​

होटल से लेकर भोजन की कीमतें गोवा में सबकुछ महंगा है। बजट ट्रैवलर्स गोवा की जगह बैंकॉक का चुनाव कर रहे हैं क्योंकि गोवा की तुलना में रहने से लेकर खाने तक की सुविधा उन्हें सस्ते में मिल रही है।

​सुरक्षित वातावरण​Image Credit : Istock04 / 06

​सुरक्षित वातावरण​

कैसीनो से लेकर समुद्र तटों तक गोवा की तुलना में बैंकॉक में पर्यटक अधिक खुले और सुरक्षित वातावरण का आनंद लेते हैं। गोवा की तुलना में भारतीय पर्यटकों के लिए बैंकॉक का माहौल ज्यादा मिलनसार और स्वागत करने वाला होता है।

​भारतीय पर्यटकों से बेरुखी​Image Credit : Istock05 / 06

​भारतीय पर्यटकों से बेरुखी​

हाल ही में गोवा में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जहां भारतीय पर्यटकों के साथ बुरा व्यवहार किया गया। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में वहां विदेशी पर्यटकों पर ही ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

​वीजा-मुक्त प्रवेश​Image Credit : Istock06 / 06

​वीजा-मुक्त प्रवेश​

बैंकॉक की यात्रा अब पर्यटकों के लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं रही है। थाईलैंड सरकार द्वारा भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी गई है। ऐसे में बिना वीजा की टेंशन के पर्यटक फ्लाइट पकड़कर बैंकॉक पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट पर आपके पासपोर्ट पर मुहर लग जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!