दिल्ली एनसीआर में मौजूद हैं ये माँ दुर्गा के ये सबसे फेमस मंदिर, नवरात्रों में एक बार जरूर करें विजिट

नवरात्रों का पावन पर्व इस समय धूमधाम से देशभर में चल रहा है। इन पावन दिनों में आप मातारानी के मंदिरों के दर्शन करने चाहिए। आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर में मौजूद कुछ मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Apr 2 2025, 11:54 IST
नवरात्रों में देखें ये फेमस देवी मंदिरImage Credit : IStock01 / 06

नवरात्रों में देखें ये फेमस देवी मंदिर

31 मार्च से 8 अप्रैल के बीच नवरात्रों का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा की उपासना और व्रत करने का काफी महत्व है। ऐसे में यदि आप इन नवरात्रों के दिनों में देवी मां के दर्शन करना चाहते हैं, तो देखें ये फेमस मंदिर...

दिल्ली-एनसीआर के देवी मंदिरImage Credit : IStock02 / 06

दिल्ली-एनसीआर के देवी मंदिर

आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर के कुछ ऐसे फेमस देवी मंदिर मंदिरों के नाम बताएंगे जहां नवरात्रों के दिनों में भक्तों की लंबी कतार होती है।

झंडेवालान मंदिरImage Credit : IStock03 / 06

झंडेवालान मंदिर

मां आदिशक्ति को समर्पित झंडेवालान मंदिर दिल्ली का बहुत फेमस मंदिर है। यहां आप नवरात्रों के दौरान जा सकते हैं। देवी के दर्शन के लिए यहां भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है।

कालकाजी मंदिरImage Credit : IStock04 / 06

कालकाजी मंदिर

मां दुर्गा के काली अवतार को समर्पित कालकाजी मंदिर एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास पांडवों से जुड़ा हुआ है। नवरात्रों में कालकाजी मंदिर में भारी भीड़ होती है।

शीतला माता मंदिरImage Credit : IStock05 / 06

शीतला माता मंदिर

माता को समर्पित शीतला माता मंदिर देवी के नौ शक्तिपीठों में शामिल है और दिल्ली के पास हरियाणा के गुड़गांव में मौजूद है। इस चैत्र नवरात्रों में आप देवी के दर्शन कर सकते हैं।

श्री गौरी शंकर मंदिरImage Credit : IStock06 / 06

श्री गौरी शंकर मंदिर

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में मौजूद श्री गौरी शंकर मंदिर माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण मराठा सैनिक आपा गंगाधर ने कराया था। ये देश का बेहद प्राचीन मंदिर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!