दोस्तों के साथ विदेश जाने का प्लान काफी समय से बन रहा है लेकिन बजट देखकर हर बार टल जाता है? आइए जानते हैं ऐसी ही 5 जगहों के बारे में जहां कम पैसों में ढेर सारी मस्ती मिल सकती है।
दोस्तों के साथ घूमने के लिए वियतनाम शानदार विकल्प है। यहां आपको बड़े शहरों की रौनक से लेकर प्राकृतिक खूबसूरती तक सब कुछ देखने को मिलेगा।
अगर प्लानिंग सही हो तो श्रीलंका को बजट में एक्सप्लोर किया जा सकता है। दोस्तों के साथ एला की खूबसूरत ट्रेन यात्रा करना एक अलग ही अनुभव रहेगा।
अगर दोस्तों के साथ थोड़ा अलग अनुभव चाहिए तो इंडोनेशिया में बाली के अलावा दूसरे इलाकों को भी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
दोस्तों के साथ ट्रेकिंग, पहाड़ों के बीच समय बिताना और स्थानीय जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं और समुद्र से ज्यादा पहाड़ पसंद हैं, तो नेपाल पर जरूर विचार करें।
अगर आप यूरोप जैसा माहौल चाहते हैं, लेकिन कुछ नया देखना चाहते हैं, तो जॉर्जिया एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।