साफ हवा में सांस लेने का मौका, जनवरी में घूम आएं देश की ये जगहें जहां AQI है सबसे बेहतर
Best AQI Places To Visit: जनवरी में दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से राहत पाने के लिए भारत में कुछ ऐसे खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं, जहां का AQI बेहद कम रहता है। इन जगहों पर आप साफ हवा, सुकून और छुट्टियों में कुछ समय सेहतमंद तरीके से बिता सकते हैं।
साफ हवा में घूमने का सपना
जनवरी का महीना ठंडी हवाओं, सर्द मौसम और उत्साह के साथ हवा की गुणवत्ता को भी बिगाड़ देता है। वहीं बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो यहां का एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच जाती है। ऐसे में लोग कुछ समय साफ हवा में बिताने के लिए घूमने का प्लान बनाते हैं। यहां देखें साफ हवा वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशन...
मनाली
हिमाचल की फेमस घाटी मनाली जनवरी में न सिर्फ सुन्दर नजारे दिखाती है बल्कि यहां की हवा भी काफी साफ होती है। इस समय यहां का AQI लगभग 50 तक रहता है।
धर्मशाला
हिमाचल का धर्मशाला जनवरी में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इन दिनों धर्मशाला और मैकलोडगंज का AQI लगभग 60-70 के बीच रहता है।
ऊंटी
दक्षिण भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी जनवरी में घूमने के लिए बहुत ही अनुकूल है। इसके आसपास हवा की गुणवत्ता यानी AQI लगभग 60 के आसपास होता है।
कोडाइकनाल
तमिलनाडु का कोडाइकनाल एक हरा-भरा हिल स्टेशन है। जहां खूब पर्यटक घूमने जाते हैं। इसके आसपास हवा की गुणवत्ता यानी एक्यूआई लगभग 70 रहता है।
लैंडौर
उत्तराखंड का लैंडौर मसूरी के पास मौजूद एक छोटा पहाड़ी शहर है। यहां नेचर लवर्स को शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। वहीं यहां का AQI लगभग 65 के आसपास रहता है।
डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास, बने स्पेशल हैट्रिक जड़ने वाले पहले कीवी बल्लेबाज
Jio के सस्ते प्लान की चली आंधी, कंपनी ने खत्म किया बार-बार रिचार्ज का झंझट
Jio अब तक कितने GB इंटरनेट डेटा खर्च कर चुका है, क्या आपको मालूम है? हैरान कर देगी संख्या
Jio Cheapest Plan 2026: जियो का सबसे सस्ता प्लान, खर्च करने होंगे सिर्फ 75 रुपये
जहां इंसानों का पहुंच पाना है नामुमकिन...; वैज्ञानिकों ने उस खतरनाक इलाके को देखने का बनाया रिकॉर्ड
दिल्ली का मौसम (15 Jan 2026) Delhi Weather Today: शीतलहर की गिरफ्त में दिल्ली, सुबह-शाम गलन वाली ठंड का कहर; पढ़ें IMD का अलर्ट
पंजाब और हरियाणा का मौसम (15 Jan 2026) Punjab and Haryana Weather Today: घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी, आज कोल्ड-डे; कल से बढ़ेगा तापमान
IND vs USA U19 World Cup 2026 Match Timing Today: भारत और अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप का पहला मैच, जानिए समय
बिहार का मौसम (15 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहारवालो अगले 48 घंटे रहो सावधान! 8 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा; IMD ने चेताया
15 या 16 जनवरी, कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए साल 2026 के दूसरे प्रदोष व्रत की सही तारीख और पूजा मुहूर्त
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited