शिमला-मनाली हुए पुराने, गर्मियों की शुरुआत में घूमें ये 4 हिल स्टेशन, खूबसूरत नजारे देख कहेंगे वाह

गर्मियों में हिल स्टेशन पर घूमने का मजा दोगुना हो जाता है, क्योंकि मैदानों की तपती धूप से राहत पाने के लिए आप पहाड़ों पर जाकर मस्ती कर सकते हैं। आज हम आपको 4 खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Apr 1 2025, 11:06 IST
गर्मियों के लिए शानदार हिल स्टेशनImage Credit : IStock01 / 06

गर्मियों के लिए शानदार हिल स्टेशन

अप्रैल का महीना शुरू हुआ है और गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरु कर दिया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो इस साल तापमान 55 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। ऐसे में यदि आप गर्मी से कुछ दिन राहत पाना चाहते हैं तो आपको पहाड़ों की ओर जाना चाहिए। देखिए गर्मियों के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन...

शिमला-मनाली भी फेलImage Credit : IStock02 / 06

शिमला-मनाली भी फेल

भारत में हिल स्टेशन घूमने के नाम पर लोग शिमला-मनाली जैसी जगहों पर घूमते हैं। लेकिन आज हम आपको 4 ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको शिमला-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

दार्जिलिंगImage Credit : IStock03 / 06

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल में मौजूद दार्जिलिंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। हरे-भरे चाय के बागानों के ल‍िए फेमस ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

लद्दाखImage Credit : IStock04 / 06

लद्दाख

गर्मियों में सर्दी का अहसास और रोमांचक यात्रा के लिए आप लद्दाख का प्लान बना सकते हैं। लद्दाख को दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में गिना जाता है। यहां आपको पहाड़ और घाटियों के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।

कश्मीर घाटीImage Credit : IStock05 / 06

कश्मीर घाटी

धरती का स्वर्ग कश्मीर अपने खूबसूरत नजारों के लिए अलग पहचान रखता है। यदि आप गर्मियों में सर्दी का अहसास करना चाहते हैं, तो आपको कश्मीर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

ऊंटीImage Credit : IStock06 / 06

ऊंटी

गर्मियों में खूबसूरत नजारों के साथ घूमने के लिए ऊंटी एक परफेक्ट प्लेस है। जहां आप भरी गर्मी में ठंडक का अहसास ले सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!