द जंगल बुक के लेखक रूडयार्ड किपलिंग के जंगलों से प्रेरित पेंच टाइगर रिजर्व की यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए। परिवार के साथ एक्स्पोलर करने के लिए ये बेस्ट जगह है जहां पर आप जंगली जानवरों उनके प्राकृतिक आवास में देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।
यहां आप बाघ, तेंदुआ, हिरण, नीलगाय, भालू और लकड़बग्घा जैसे जंगली जानवरों को उनके आवास स्थान में देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। 250+ पक्षियों की प्रजातियां यहां पाई जाती हैं। टीक और साज के घने जंगल के बीच यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
अगर आप परिवार के साथ एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो जीप सफारी (6 लोगों तक) का चुनाव करें। बड़ी ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो उनके लिए कैन्टर सफारी का ऑपशन रहता है। कुछ गेट्स पर पर्यटक नाइट सफारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इंडियन जीप प्रति सफारी लगभग आपको ₹2500-₹4500 के बीच पड़ सकती है। गाइड के साथ यात्रा करना अनिवार्य है जिसके लिए आपको ₹400-₹600 फीस देनी पड़ सकती है।
टाइगर देखने के लिए बेस्ट टाइम अप्रैल से जून के बीच होता है। इस मौसम में गर्मी में जानवर पानी के पास आपको दिख जाएंगे। मॉनसून के मौसम में जुलाई से सितंबर तक पार्क बंद रहता है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर पेंच टाइगर रिजर्व स्थित है। निकटतम रेलवे स्टेशन: नागपुर (लगभग 100 किमी दूर) वहीं निकटतम एयरपोर्ट: नागपुर एयरपोर्ट है।