यह हाई-टेक मशीन Osaka World Expo में पहली बार दिखाई गई थी, जहां इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। यह कॉन्सेप्ट 1970 में हुए एक पुराने एक्सपो के आइडिया से प्रेरित है, जिसे उस समय भी काफी सराहा गया था।
कंपनी की प्रवक्ता साचिको माएकुरा के अनुसार, यह मशीन सिर्फ शरीर को साफ नहीं करती बल्कि “मन और आत्मा को भी तरोताज़ा करती है।” मशीन में लगे सेंसर आपकी धड़कन और अन्य स्वास्थ्य संकेतों की निगरानी करते रहते हैं।
Osaka के एक होटल ने इसे सबसे पहले खरीदा है ताकि वह अपने मेहमानों को अनोखा स्नान अनुभव दे सके। Japan Times के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Yamada Denki ने भी इसे खरीदा है।
चूंकि यह नया कॉन्सेप्ट है, इसलिए कंपनी केवल 50 यूनिट्स ही बनाएगी। इसकी कीमत लगभग 60 मिलियन येन (करीब ₹3.2 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।
सबसे पहले कैप्सूल में प्रवेश करना होता है। आप 2.3 मीटर लंबे पॉड में लेटते हैं और ढक्कन बंद हो जाता है। माइक्रोबबल और फाइन मिस्ट वॉटर स्प्रे से आपका शरीर धीरे-धीरे साफ होता है। मशीन लगातार आपकी हार्टबीट और हेल्थ डेटा को ट्रैक करती है।
इसमें एक रिलैक्सेशन मोड भी होता है। अंदर सुकून देने वाला संगीत और विजुअल्स चलते रहते हैं। धोने के बाद मशीन आपको ऑटोमेटिकली सुखा देती है।
लगभग 15 मिनट में आप पूरी तरह साफ, रिलैक्स और तरोताजा महसूस करते हुए बाहर निकलते हैं- बिना तौलिया, बिना झंझट!