43 इंच स्मार्ट टीवी की धड़ाम हुई कीमत, Sony, Samsung, LG, Xiaomi, Realme में मिल रहा 64% तक का डिस्काउंट
Sony, Samsung, LG, Xiaomi, Realme Smart TV Discount Offer: वीडियो स्ट्रीमिंग का असली मजा बड़ी डिस्प्ले में ही आता है। अगर आप अपने घर के लिए बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी खरीदारी का शानदार मौका है। Flipkart-Amazon नए साल के मौके पर ग्राहकों को 43 इंच और 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर भारी छूट दे रहे हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 16 2025, 17:57 IST
Image Credit : IStock01 / 06
43 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती, Sony, Samsung, LG, Xiaomi, Realme में मिल रहा 64% तक का डिस्काउंट
Image Credit : IStock02 / 06
LG 43 inch Smart TV Offer: LG AI TV UA8200 43 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 46,090 रुपये है लेकिन अभी इस पर कंपनी तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। एलजी के इस स्मार्ट टीवी पर आपको 37% का धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ आप इस प्रीमियम टीवी को सिर्फ 28,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आप 2000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। इस स्मार्ट टीवी में आपको Prime Video, Netflix, YouTube, JioHotstar, Zee5 ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
Image Credit : IStock03 / 06
XIAOMI 43 inch Smart TV Offer: अगर आप शॉओमी के फैंस है तो 43 इंच वाली स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट ने शाओमी की बड़ी डिस्प्ले वाली टीवी की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। 43 इंच XIAOMI FX Pro की कीमत 44,999 रुपये है लेकिन अभी इस पर 44% का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 30W का डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलता है। इसमें प्रीमियम मेटल डिजाइन मिलता है।
Image Credit : IStock04 / 06
MOTOROLA 43 Inch Smart TV Offer: मोटोरोला के प्रीमियम 43 इंच स्मार्ट टीवी पर अभी भारी डिस्काउटं ऑफर मिल रहा है। मोटोरोला के इस स्मार्ट टीवी को 49,699 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। 2025 खत्म होने से पहले फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्ट टीवी पर 54% का बंपर डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 22,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में आपको 48W का साउंड आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस का फीचर मिलता है।
Image Credit : IStock05 / 06
Samsung Crystal 43 inch Smart TV Offer: सैमसंग के बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट पर 39,500 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। सैमसंग के इस टीवी पर ग्राहकों को 29% का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 27,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी के साथ आपको 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है।
Image Credit : IStock06 / 06
Acer 43 Inch Smart TV Offer: एसर की तरफ से आने वाले इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी की कीमत 38,999 रुपये है लेकिन अभी इस पर ग्राहकों को 64% का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के साथ आप इसे अभी सिर्फ 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप 15 हजार रुपये से कम में ब्रैंडेड स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं।