Jio के 51 करोड़ यूजर्स की बड़ी टेंशन हुई खत्म, 28 और 30 दिन का झंझट हुआ खत्म
जियो का पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अब यूजर्स को 28 दिन वाले प्लान से राहत मिल गई है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 6 2026, 19:33 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 08
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 51 करोड़ यूजर्स हैं। जियो अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है।
Image Credit : Digit/Jio02 / 08
मोबाइल यूजर्स की जरूरत के मुताबिक जियो अपने पोर्टफोलियो में नए-नए प्लान्स लिस्ट में जोड़ता रहता है। अब कंपनी ने एक ऐसा प्लान जोड़ा है जिसने 28 दिन और 30 दिन की वैलिडिटी से राहत दिला दी है।
Image Credit : Digit/Jio03 / 08
जियो के पास अभी तक 56 दिन, 84 दिन, 72 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन, 336 दिन तक चलने वाले कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। अब कंपनी ने एक सस्ता प्लान भी जोड़ दिया है जो लंबी वैलिडिटी देगा।
Image Credit : Digit/Jio04 / 08
जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 450 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 36 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रही है। मतलब अब आपको 28 दिन और 30 दिन वाले प्लान से राहत मिल गई है।
Image Credit : Digit/Jio05 / 08
जियो अपने मोबाइल यूजर्स को इस प्रीपडे प्लान में कई सारे ऑफर्स दे रहा है। आप 450 रुपये में 36 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ले सकते हैं। फ्री कॉलिंग की यह सुविधा आपको लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क के लिए मिलती है।
Image Credit : Digit/Jio06 / 08
फ्री कॉलिंग के साथ-साथ जियो अपने ग्राहकों को रिचार्ज प्लान में फ्री चैटिंग की भी सुविधा देती है। आपको लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Jio07 / 08
जियो के इस प्लान में आपको ढेर सारा इंटरनेट डेटा भी मिलता है। आपको 36 दिनों के लिए कुल 72GB डेटा दिया जाता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio08 / 08
मोबाइल यूजर्स को यह रिचार्ज प्लान लेने पर कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आपको इसमें 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा आपको इसमें 50GB जियो एआई क्लाउड की सुविधा भी मिलती है।