​आपने जो E-Mail भेजा वह पढ़ा गया या नहीं, चुटकियों में ऐसे पता लगाएं​

​सोशल मीडिया एप्स में मैसेज पढ़े जाने पर ब्लू टिक से तुरंत पता चल जाता है, लेकिन ई-मेल के मामले में यह साफ नहीं हो पाता कि सामने वाले ने मेल पढ़ा या नहीं। इसी वजह से कई बार जवाब का इंतजार तनाव बढ़ा देता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके द्वारा भेजा गया ई-मेल कब और कितने बजे पढ़ा गया, तो इसका तरीका यहां है। आइए जानते हैं...​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 21 2025, 12:57 IST
​गूगल क्रोम में एक्सटेंशन कैसे खोलें​Image Credit : Google01 / 06

​गूगल क्रोम में एक्सटेंशन कैसे खोलें​

​सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें। इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाले तीन डॉट पर क्लिक करें। यहां से “More Tools” विकल्प चुनें और फिर “Extensions” पर क्लिक करें।​

​Mailtrack एक्सटेंशन डाउनलोड करने का तरीका    ​Image Credit : Google02 / 06

​Mailtrack एक्सटेंशन डाउनलोड करने का तरीका ​

​अब आपके सामने एक्सटेंशन की एक विंडो खुलेगी। नीचे की ओर जाकर “Get more extensions” पर क्लिक करें। इसके बाद सर्च बार में Mailtrack for Gmail & Inbox: Email tracking लिखकर सर्च करें। सही एक्सटेंशन मिलने पर उसे डाउनलोड करें और क्रोम में इंस्टॉल कर लें।​

​जीमेल से एक्सटेंशन को कैसे जोड़ें​Image Credit : Google03 / 06

​जीमेल से एक्सटेंशन को कैसे जोड़ें​

​इंस्टॉलेशन के बाद आपसे जीमेल अकाउंट में लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा। लॉगिन करने के बाद “Activate Mailtrack” पर क्लिक करें। इसके बाद आने वाले विकल्प में “Allow” पर टैप करें, जिससे एक्सटेंशन को जरूरी अनुमति मिल सके।​

​ई-मेल ट्रैकिंग कैसे काम करती है​Image Credit : Google04 / 06

​ई-मेल ट्रैकिंग कैसे काम करती है​

​अब जीमेल टैब खोलें और किसी को ई-मेल भेजें। जैसे ही सामने वाला व्यक्ति आपका ई-मेल पढ़ेगा, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

​इसमें यह भी बताया जाएगा कि मेल कितनी देर बाद पढ़ा गया। इसके साथ ही आपके जीमेल इनबॉक्स में भेजे गए मेल के सामने व्हाट्सऐप की तरह दो ब्लू टिक भी दिखाई देंगे।​​Image Credit : Google05 / 06

​इसमें यह भी बताया जाएगा कि मेल कितनी देर बाद पढ़ा गया। इसके साथ ही आपके जीमेल इनबॉक्स में भेजे गए मेल के सामने व्हाट्सऐप की तरह दो ब्लू टिक भी दिखाई देंगे।​​

​ई-मेल भेजने वालों के लिए बड़ी सुविधा​Image Credit : Google06 / 06

​ई-मेल भेजने वालों के लिए बड़ी सुविधा​

​इस तरीके से आप आसानी से जान सकते हैं कि आपका ई-मेल पढ़ा गया है या नहीं। खासतौर पर ऑफिस या जरूरी कामों से जुड़े ई-मेल में यह फीचर काफी मददगार साबित होता है और बार-बार फॉलोअप करने की जरूरत भी कम हो जाती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!