Google Pay, BHIM UPI, PhonePe ने कराई मौज, अब बिना बैंक अकाउंट के होगा ऑनलाइन पेमेंट
Google Pay, Bhim UPI, PhonePe ने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। NPCI की तरफ से एक ऐसा फीचर पेश किया गया है जिससे अब ऐसे लोग भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 26 2025, 18:15 IST
Image Credit : IStock01 / 10
अगर आपसे कहा जाए कि बिना बैंक अकाउंट के भी आप UPI के जरिए Online Payment कर सकते हैं तो शायद आपको भरोसा नहीं होगा लेकिन ऐसा ही है। अभी तक बिना बैंक अकाउंट के ऑनलाइन पमेंट संभव नहीं था लेकिन अब यह पॉसिबल है।
Image Credit : IStock02 / 10
Google Pay, Bhim UPI, PhonePe ऐप में एक ऐसा फीचर मिलता है जिससे अब लोग बिना बैंक अकाउंट के भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए परिवार या फिर अपने फ्रेंड्स सर्कल में किसी के पास बैंक अकाउंट और यूपीआई ऐप होना जरूरी है।
Image Credit : IStock03 / 10
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के UPI Circle फीचर ने डिजिटल पेमेंट की दिशान में एक बड़ा बदलाव किया है। यह फीचर UPI यूजर्स को उनके भरोसेमंद परिवार या दोस्तों को अपनी आईडी से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है।
Image Credit : IStock04 / 10
Google Pay, Bhim UPI, PhonePe में मिलने वाला UPI Circle एक ऐसा फीचर है जो अपने भरोसेमंद लोगों को मंथली लिमिट के साथ ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देता है। UPI Circle ऐड करने वाले यूजर्स के लिए आप 5000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक की मंथली लिमिट सेट कर सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 10
अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए Google Pay, Bhim UPI, PhonePe का इस्तेमाल करते हैं और आपके घर में माता, पिता या फिर भाई -बहन के पास ऑनलाइन पेमेंट की सविधा नहीं है तो आप उन्हें अपने ऐप के UPI Circle से जोड़कर ऑनलाइन पेमेंट का एक्सेस दे सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 10
यह फीचर घर के बुजुर्ग, छोटे बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। बता दें कि UPI Circle में आप या तो हर ट्रांजैक्शन के लिए अपनी परिमीशन को सेट कर सकते हैं या फिर एक बार में ही पूरे महीने के लिए खर्च की लिमिट सेट कर सकते हैं।
Image Credit : IStock07 / 10
आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे BHIM ऐप पर UPI Circle से लोगों को जोड़ सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उस यूजर के मोबाइल में भीम यूपीआई ऐप इंस्टाल करें जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है। इसके बाद मोबाइल नंबर से ऐप पर रजिस्टर करें।
Image Credit : IStock08 / 10
अब अपने Bhim App के UPI Circle पर जाएं। इसके बाद ऐड मेंबर के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको उस शख्स मोबाइल नंबर डालकर, UPI ID या QR कोड स्कैन करें।
Image Credit : IStock09 / 10
अब आपसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए लिमिट सेट करने का ऑप्शन मांगा जाएगा। यहां आपको हर ट्रांजैक्शन के लिए आपकी मंजूरी या फिर पूरे मंथ के लिए एक बार में ट्रांजैक्शन लिमिट सेट करने का ऑप्शन मिलेगा। आप अपने हिसाब से इसे चुन सकते हैं।
Image Credit : IStock10 / 10
अंतिम चरण में आपको UPI Pin डालकर मेंबर जोड़ने की प्रक्रिया को कंफर्म करना होगा। इसके बाद ऐप पर जोड़ा गया व्यक्ति अपने BHIM App से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर पाएगा।