Gmail में 'Unsubscribe' बटन पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, जानें साइबर ठगी का नया जाल!

Gmail Unsubscribe scam alert: डिजिटल युग में ईमेल का इस्तेमाल जितना आम हो गया है, उतना ही साइबर अपराधियों के लिए यह एक आसान निशाना भी बन गया है। हाल ही में एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें "Unsubscribe" बटन पर क्लिक करना आपके डिवाइस और निजी डेटा को खतरे में डाल सकता है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jun 19 2025, 15:11 IST
Gmail में 'Unsubscribe' बटन पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, जानें साइबर ठगी का नया जाल!Image Credit : Istock01 / 05

Gmail में 'Unsubscribe' बटन पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, जानें साइबर ठगी का नया जाल!

क्या है नया स्कैम का तरीका?​Image Credit : Istock02 / 05

क्या है नया स्कैम का तरीका?​

​इस स्कैम का मुख्य उद्देश्य ईमेल एड्रेस की पुष्टि करना है। साइबर अपराधी ईमेल में ऐसे "Unsubscribe" लिंक डालते हैं जिनमें ट्रैकिंग कोड छिपा होता है। जब कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, तो यह साबित हो जाता है कि वह ईमेल अकाउंट एक्टिव है। इसके बाद उस ईमेल एड्रेस को "लाइव" मानकर ब्लैक मार्केट में बेचा जा सकता है।​

कितना खतरनाक है ये स्कैम​Image Credit : Istock03 / 05

कितना खतरनाक है ये स्कैम​

​DNSFilter की रिपोर्ट के अनुसार, हर 644 में से एक "Unsubscribe" लिंक किसी खतरनाक वेबसाइट पर ले जा सकता है। ये लिंक यूजर को ईमेल ऐप के सुरक्षित वातावरण से बाहर निकालकर असुरक्षित वेबसाइटों पर भेजते हैं, जहां से वायरस, मैलवेयर या फिशिंग अटैक का खतरा होता है।​

क्या है बचने का तरीकाImage Credit : Istock04 / 05

क्या है बचने का तरीका

इससे बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, Gmail या Outlook जैसे ईमेल प्लेटफॉर्म का इनबिल्ट "Unsubscribe" फीचर ही इस्तेमाल करें, जिससे आप इनबॉक्स से बाहर जाए बिना मेंबरशिप को बंद कर सकते हैं। अगर कोई ईमेल संदिग्ध लगे या अनजान सोर्स से आया हो, तो उसे स्पैम मार्क करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

ये भी जानें Image Credit : Istock05 / 05

ये भी जानें

इसके अलावा, Apple का "Hide My Email" फीचर या Chrome और Firefox जैसे ब्राउजर में उपलब्ध प्राइवेसी टूल्स का इस्तेमाल करें, जो आपकी असली ईमेल आईडी को छिपा सकते हैं। साथ ही, अपने ईमेल ऐप और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करते रहें ताकि आप लेटेस्ट सुरक्षा खतरों से सुरक्षित रह सकें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!