Flipkart Summer Sale 2026: सस्ते में टैबलेट खरीदने का शानदार मौका, 50% तक का सीधा डिस्काउंट

Flipkart ने अपनी आगामी समर सेल का ऐलान कर दिया है। Flipkart Summer Sale 9 मई से शुरू होगी, जिसमें ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट मिलने वाली है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरफोन और होम अप्लायंसेज जैसे कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 5 2026, 13:40 IST
टैबलेट खरीदने का बेहतरीन मौका01 / 07

टैबलेट खरीदने का बेहतरीन मौका

अगर आप नया टैबलेट खरीदने या पुराने को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह सेल एक अच्छा मौका साबित हो सकती है। इस सेल में Apple, Samsung, OnePlus और Lenovo जैसे बड़े ब्रांड्स के टैबलेट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे।

डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का फायदा02 / 07

डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का फायदा

Flipkart Summer Sale के दौरान ग्राहकों को सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। खासतौर पर SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त 10% तक की छूट दी जाएगी। यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू रहेगा, जिससे खरीदारी और आसान हो जाएगी।

प्लस और ब्लैक मेंबर्स को मिलेगा खास एक्सेसImage Credit : Flipkart03 / 07

प्लस और ब्लैक मेंबर्स को मिलेगा खास एक्सेस

Flipkart के Plus और Black सब्सक्राइबर्स को इस सेल का फायदा 24 घंटे पहले ही मिल जाएगा। यानी आम ग्राहकों से पहले ये यूजर्स सेल में उपलब्ध डील्स का लाभ उठा सकेंगे।

Apple iPad Air पर ऑफरImage Credit : Flipkart04 / 07

Apple iPad Air पर ऑफर

फ्लिपकार्ट समर सेल में टैबलेट्स पर आकर्षक ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। इस सेल में Apple iPad Air का लिस्ट प्राइस 64,900 रुपये है, जिसे घटाकर 61,800 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग का टैबलेटImage Credit : Flipkart05 / 07

सैमसंग का टैबलेट

वहीं Samsung Galaxy Tab S10 FE+ पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसका लिस्ट प्राइस 64,999 रुपये है और यह 43,999 रुपये में उपलब्ध है। Lenovo Legion Tab भी भारी छूट के साथ 65,000 रुपये से घटकर सिर्फ 27,399 रुपये में मिल रहा है।

OnePlus Pad Lite पर ऑफरImage Credit : Flipkart06 / 07

OnePlus Pad Lite पर ऑफर

बजट सेगमेंट में OnePlus Pad Lite का लिस्ट प्राइस 19,999 रुपये है, जबकि ऑफर के बाद इसे 15,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह Redmi Pad 2 Pro 32,999 रुपये से घटकर 28,849 रुपये में उपलब्ध है।

ओप्पो का टैब07 / 07

ओप्पो का टैब

Oppo Pad 5 भी मामूली छूट के साथ 29,999 रुपये से घटकर 27,849 रुपये में मिल रहा है। कुल मिलाकर, यह सेल प्रीमियम से लेकर बजट टैबलेट्स तक हर रेंज में ग्राहकों को अच्छा डिस्काउंट दे रही है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!