7000 रुपये से कम में खरीदें Smart TV, Flipkart ने बड़े डिस्प्ले वाली टीवी में की 65% तक की कटौती
LG, Samsung, Acer, Realme, Xiaomi, Redmi, Oneplus Smart TV Discount Offer: Smart TV की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अब आपको बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्ट टीवी पर अधिक पैसे नहीं खर्च करने होंगे। Flipkart-Amazon अपने ग्राहकों को 10 हजार रुपये से भी कम बजट में स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका दे रहे हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 20 2026, 18:33 IST
Image Credit : IStock01 / 08
मूवीज, वेब सीरीज और ओटीटी कंटेंट से लेकर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का असली मजा बड़े डिस्प्ले में ही आता है। अगर आप अपने घर के स्मार्ट टीवी को अपग्रेड करना चाहते हैं तो अभी आपके पास LG, Samsung, Sony, Acer, Realme, OnePlus, Xiaomi और Redmi के स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका है।
Image Credit : IStock02 / 08
Flipkart ने प्रीमियम ब्रैंड के स्मार्ट टीवी की कीमत में 60% तक की कीमत कटौती कर दी है। इसके अलावा अगर आपके पास बजट की समस्या है तो आपको बदता दें कि अभी आप 7000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock03 / 08
ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि फ्लिपकार्ट सेल ऑफर में स्मार्ट टीवी पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। दोनों ऑफर्स का फायदा लेकर आप स्मार्ट टीवी को बेहद किफायती कीमत में खरीद सकते हैं। आइए आपको 10 हजार रुपये से कम में आने वाली कुछ स्मार्ट टीवी डील्स के बारे में बताते हैं।
Image Credit : IStock04 / 08
VW OptimaX 40 Inch Smart TV: अगर आप सस्ती कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो VW OptimaX 40 इंच स्मार्ट टीवी को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी की रियल प्राइस 20,999 रुपये है लेकिन अभी 47% डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। मतलब आपके सीधे-सीधे 9 हजार रुपये सस्ते में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप अपना पुराना स्मार्ट टीवी एक्सचेंज कराते हैं तो आप 1900 रुपये की और बचत कर पाएंगे।
Image Credit : IStock05 / 08
Foxsky 32 Inch Smart Tv Offer: अगर आपका बजट बेहद कम है और आपको बड़े डिस्प्ले वाला नया टीवी चाहिए तो आप Foxsky की तरफ आने वाले 32 इंच वाली टीवी को खरीद सकते हैं। इसकी रियल प्राइस 22,499 रुपये है। लेकिन, फ्लिपकार्ट ग्राहकों को अभी इस पर 66% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद अब आप इसे सिर्फ 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर आप 7 हजार रुपये से कम कीमत में इसे खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 08
Acer 40 Inch Smart TV Offer: फ्लिपकार्ट ने एसर की स्मार्ट टीवी पर बड़ी कटौती की है। कंपनी 40 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट पर 38,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी फ्लिपकार्ट इस पर फ्लैट 65% का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आप 1900 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।
Image Credit : IStock07 / 08
XIAOMI G Series 32 Inch Smart TV Offer: अगर आप शॉओमी के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी की 32 इंच स्मार्ट टीवी को अभी वेबसाइट पर 26,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी आप इसे 53% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में 5% कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर में 1900 रुपये तक की बचत करने का भी आपके पास शानदार मौका है।
Image Credit : IStock08 / 08
Samsung 32 Inch Smart TV Offer: सैमसंग की 32 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 18,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी कंपनी ग्राहकों को इस पर 41% की बड़ी छूट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद आप एक्सचेंज ऑफर में भी 1900 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। इस स्मार्ट टीवी में आपको बेजल लेस फ्रेम डिजाइन मिलने वाला है।