स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये ऐप्स, करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी
Dangerous Apps for Smartphones: अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन में होने वाले लगभग सभी कॉम के लिए ऐप्स की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी प्रोटेक्शन के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 15 2026, 20:08 IST
Image Credit : IStock01 / 09
स्मार्टफोन्स हमारी डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। अगर हमारा फोन हमारे पास न हो तो हमारे कई जरूरी काम रुक जाते हैं। स्मार्टफोन के बिना कुछ घंटे भी बिता पाना अब मुश्किल हो गया है।
Image Credit : IStock02 / 09
आज के समय में स्मार्टफोन्स सिर्फ कॉलिंग के लिए ही इस्तेमाल नहीं होते बल्कि अब इसमें हमारी कई सारी प्रोफेशनल और पर्सनल डिटेल्स भी होती है जिससे यह हमारे लिए और भी जरूरी हो जाता है। अगर गलती से भी हमारा फोन खो जाए या फिर कोई इसे हैक कर ले तो हमारा बड़ा नुकसान हो सकता है।
Image Credit : IStock03 / 09
स्मार्टफोन्स में कई हर काम के लिए एक जरूरी ऐप होता है जिसे हम गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करते हैं। इन ऐप्स की वजह से हमारे कई सारे मुश्किल काम बेहद आसानी से हो जाते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कुछ ऐसे ऐप्स भी है जो हमारी प्राइवेसी के लिए काफी खतरनाक है।
Image Credit : IStock04 / 09
अगर आप गलती से भी इन ऐप्स को डाउनलोड करके इंस्टाल करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपकी पर्सनल फोटो, वीडियो लीक हो सकती हैं। इतना ही नहीं इन ऐप्स की मदद से साइबर क्रिमिनल्स आपके डिवाइस में अपनी पहुंच बना सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 09
आपको बता दें कि कुछ समय पहले करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ी वॉर्निंग जारी हुई थी। इस वॉर्निंग में यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ फेक ऐप्स की जानकारी दी गई थी जो यूजर्स की बैंकिंग डिटेल्स को चुराने का काम कर रहे थे।
Image Credit : IStock06 / 09
गूगल प्ले स्टोर पर इन फर्जी ऐप्स को साइबर क्रिमिनल्स की तरफ से यूजर्स की पर्सनल इंफॉर्मेंशन चुराने के लिए लिस्ट किया गया था। इस बात की जानकारी साइबर सिक्यरिटी फर्म CIRIL की तरफ से दी गई थी। ऐसे ऐप्स को अगर आपने गलती से भी डाउनलोड किया थो तो उसे तुरंत ही डिली कर दीजीए।
Image Credit : IStock07 / 09
जिन ऐप्स को लेकर आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है उनकी लिस्ट में Suiet Wallet, BullX Crypto, SushiSwap, Raydium, Hyperliquid, OpenOcean Exchange, Pancake Swap, Meteora Exchange और Harvest Finance blog ऐप्स शामिल हैं।
Image Credit : IStock08 / 09
रिपोर्ट के मुताबिक साइबर क्रिमिनल्स इस तरह के ऐप्स को पहले से इस्तेमाल किए जा चुके गेमिंग के पॉपुलर ऐप्स और वीडियो टूल्स के डेवलपर अकाउंट की मदद से फैला रहे हैं। ऐसे ऐप्स में प्राइवेसी पॉलिसी के अंदर फिशिंग URL छुपाया जाता है।
Image Credit : IStock09 / 09
अगर आप अपने स्मार्टफोन को सेफ रखना चाहते हैं तो अपने जीमेल, बैंकिंग ऐप्स और दूसरे सोशल मीडिया जैसे अकाउंट पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जरूर ऑन करें। इसके अलावा जब भी कोई नया ऐप फोन में इंस्टाल कें तो उसकी हिस्ट्री जरूर चेक करें।