रिचार्ज महंगे होने की खबर के बीच BSNL ने कर दिया बड़ा धमाका, लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। मोबाइल यूजर्स को राहत देने के लिए कंपनी ने अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है। इसमें यूजर्स को कम कीमत में ढेर सारे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 20 2025, 16:40 IST
Image Credit : Digit01 / 07
पिछले साल जुलाई के महीने में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत में भारी बढ़ोतरी की थी। अब एक बार फिर से ऐसी खबर आ रही है जिसने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है।
Image Credit : Digit02 / 07
BSNL (कुछ ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि 2026 के मिड तक टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में भारी बढ़ोतरी कर सकती है। भले ही अभी इस फैसले को समय हो लेकिन इस खबर ने मोबाइल यूजर्स को नई टेंशन दे दी है।
Image Credit : Digit03 / 07
जहां एक तरफ रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने की खबर आ रही है वहीं इस बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। BSNL ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक शानदार सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है।
Image Credit : Digit04 / 07
BSNL एक ऐसा प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आई है जिसकी कीमत सिर्फ 347 रुपये है। इसमें मोबाइल यूजर्स को 50 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। अगर आप निजी कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो अब बीएसएनएल का यह प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है।
Image Credit : Digit05 / 07
सरकारी कंपनी के इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो आप 50 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अगर इसकी हर दिन का खर्च निकालेंगे तो आपको सिर्फ 5 रुपये के डेली खर्च में बहुत कुछ मिलने वाला है। फ्री कॉलिंग के साथ ही आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को कुल 100GB तक हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। यह प्लान उन ग्राहकों को बेहद पसंद आने वाला है जो ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर सोशल मीडिया सर्फिंग करते हैं।
Image Credit : Digit07 / 07
बीएसएनएल अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कने का काम कर रही है। कंपनी ने सभी सर्कल में 4G नेटवर्क को लॉन्च कर दिया है। अगर आपको BSNL का एनुअल प्लान चाहिए तो आप 2399 रुपये वाला किफायती प्लान चुन सकते हैं। इसमें आपको 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है।