AC खरीदने में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पूरे सीजन बिजली का बिल कर देगा परेशान
AC की खरीदारी करते समय अगर थोड़ी सी लापरवाही होती है तो आप पूरे सीजन बिजली के बिल से परेशान हो सकते हैं। आइए आपको 4 ऐसी बाते बताते जिन्हें खरीदारी के समय ध्यान रखना जरूरी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 28 2026, 11:10 IST
Image Credit : IStock01 / 09
सर्दी का मौसम लगभग खत्म हो चुका है और गर्मी दस्तक देने वाली है। गर्मी आते ही एक बार फिर से एसी और कूलर की जरूरत पड़ने लगेगी। अगर आप इस गर्मी एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
Image Credit : IStock02 / 09
एयर कंडीशनर की ठंडी हवा भीषण गर्मी से राहत तो देती है लेकिन इससे आने वाला बिजली का बिल दिमागी टेंशन भी बढ़ाता है। हालांकि अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो एसी के बिजली बिल को काफी कम कर सकते हैं।
Image Credit : IStock03 / 09
AC की खरीदारी में जल्दबाजी के चक्कर में कई बार लोग ऐसी गलती कर देते हैं जिससे कूलिंग तो कम मिलती ही है और साथ ही बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। आइए आपको कुछ ऐसी बाते बताते हैं जिन्हें AC खरीदते समय आपको जरूर ध्यान रखनी है।
Image Credit : IStock04 / 09
कमरे के साइज के अनुसार खरीदें एसी: ज्यादातर लोग सिर्फ एसी को 1 टन, 1.5 टन और 2 टन देखकर ही खरीद लेते हैं लेकिन कमरे के साइज को इग्नोर कर देते हैं। कमरे के साइज के हिसाब से सही टन का एसी चुने। आप 100-120 sq ft के लिए 1 टन, 120-180 sq ft के लिए 1.5 टन और उससे बड़े कमरे के लिए 2 टन कैपेसिटी वाला एसी खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 09
स्टार रेटिंग को इग्नोर न करें: किसी भी एयर कंडीशनर में मिलने वाली स्टार रेटिंग बिजली के बिल पर बहुत अधिक प्रभाव डालती है। स्टार रेटिंग जितनी कम होगी बिजली उतनी अधिक खर्च होगी। रेटिंग जितनी ज्यादा होगी बिजली उतनी कम खर्च होगी और बिल कम आएगा। कम स्टार रेटिंग वाले एसी पहले तो सस्ते पड़ जाते है लेकिन बाद में बहुत महंगे पड़ते हैं।
Image Credit : IStock06 / 09
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर को समझें: अक्सर लोग इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर बहुत कंफ्यूज होते हैं। यह भी बिजली के बिल पर उतना प्रभाव डालता है जितना स्टार रेटिंग। नॉन इन्वर्टर एसी सस्ते होते है और इनका कंप्रेसर बार-बार ऑन ऑफ होता है जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है।
Image Credit : IStock07 / 09
वहीं इन्वर्टर एसी थोड़े महंगे होते हैं लेकिन ये बिजली की बचत करते हैं। इन्वर्टर एसी कूलिंग के हिसाब से अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है। इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन ऑफ नहीं होता जिसकी वजह से बिजली की खपत कम होती है और बिल कम आता है।
Image Credit : IStock08 / 09
ब्रैंड और सर्विस को इग्नोर न करें: ज्यादातर लोगों को लगता है कि सभी ब्रैंड के एसी एक जैसे होते हैं और यहीं पर बड़ी गलती है। एसी खरीदने से पहले यह समझ लें कि आपके शहर में किस ब्रैंड की सर्विस आसानी उपलब्ध हो जाती है।
Image Credit : IStock09 / 09
अगर गर्मी के सीजन में एसी में कोई दिक्कत आती है तो इससे सर्विस लेना आसान होगा। अगर आप किसी ऐसे ब्रैंड की तरफ जाते हैं जिसकी सर्विस ही उपलब्ध नहीं तो भविष्य में बड़ी दिक्कत आ सकती है। ब्रैंड सर्विस उपलब्ध होने पर एसी कुछ ही घंटो में ठीक हो सकता है।