​Amazon-Flipkart Sale: इस दिन से शुरू होगी देश की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, 6,500 में स्मार्ट टीवी, सभी ऑफर्स की लिस्ट यहां देखें​

भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे बड़ा त्योहार फिर से लौट रहा है। Amazon Great Indian Festival Sale 2025 और Flipkart Big Billion Days Sale 2025 दोनों ही 23 सितंबर से शुरू होंगी, हालांकि अमेजन प्राइम और फ्लिपकार्ट ब्लैक को ग्राहकों को एक दिन पहले शॉपिंग करने का मौका मिलेगा।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 11 2025, 14:52 IST
ग्राहकों के पास सुनहरा मौकाImage Credit : Amazon/Flipkart01 / 08

ग्राहकों के पास सुनहरा मौका

​ऐसे में ग्राहकों के लिए यह सुनहरा मौका होगा जब वे स्मार्टफोन, लैपटॉप, घरेलू उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट का फायदा उठा सकेंगे। आइए दोनों सेल में मिलने वाली खास डील्स के बारे में जानते हैं...​​

​Amazon Great Indian Festival Sale 2025​Image Credit : Amazon/Flipkart02 / 08

​Amazon Great Indian Festival Sale 2025​

​सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। Amazon Prime मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। अमेजन की इस सेल में Samsung, Apple, Realme, Dell, Asus जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट पर भारी छूट मिलेगी। ऑफर्स सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि लैपटॉप, स्मार्ट होम अप्लायंसेज, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और TWS हेडसेट्स पर भी शानदार डील्स मिलेंगी। ​

Flipkart Big Billion Days Sale 2025Image Credit : Amazon/Flipkart03 / 08

Flipkart Big Billion Days Sale 2025

​यह सेल भी 23 सितंबर से शुरू होगी। Apple, Samsung, Motorola, Google जैसे ब्रांड्स के फोन, लैपटॉप आदि पर बंपर डिस्काउंट मिलेंगे। स्मार्टफोन, पीसी, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर स्पेशल डिस्काउंट। कंपनी ने इसके लिए पहले ही माइक्रोसाइट लाइव कर दी थी और डील्स को टीज किया जा रहा है।​

​होम अप्लायंसेज और किचन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट​Image Credit : Amazon/Flipkart04 / 08

​होम अप्लायंसेज और किचन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट​

​इलेक्ट्रॉनिक्स, हेडफोन्स, वेयरेबल्स, और स्टोरेज डिवाइसेज पर 80% तक की बचत। HP, Lenovo, Dell, ASUS, Acer के लैपटॉप्स और PCs पर खास ऑफर्स। होम/किचन/आउटडोर प्रोडक्ट्स जैसे अप्लायंसेज़, फर्नीचर, मैट्रेस और डेकोर आइटम्स भी भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे। हेडफोन और ईयरबड्स पर 80% तक की छूट​

स्मार्ट टीवी 6,500 रुपये में Image Credit : Amazon/Flipkart05 / 08

स्मार्ट टीवी 6,500 रुपये में

फ्लिपकार्ट की सेल में 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 6,500 रुपये में खरीदा जा सकेगा, हालांकि ब्रांड के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन टीवी में 40 वॉट का स्पीकर और एचडी डॉल्बी मिलेगा।

​स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स पर ऑफर्स​Image Credit : Amazon/Flipkart06 / 08

​स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स पर ऑफर्स​

​पॉपुलर ब्रांड्स जैसे Samsung, iQOO, OnePlus के स्मार्टफोन भारी छूट पर मिलेंगे। लैपटॉप्स पर भी बड़े डिस्काउंट, जिनमें ASUS, HP, Lenovo शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर बचत का मौका, जिससे प्रीमियम गैजेट्स अब और भी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे।​

​Amazon Great Indian Festival Sale 2025: स्मार्टफोन, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर धमाकेदार छूट​Image Credit : Amazon/Flipkart07 / 08

​Amazon Great Indian Festival Sale 2025: स्मार्टफोन, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर धमाकेदार छूट​

​ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। इस साल की Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप और घरेलू सामानों पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है। अमेजन ने वादा किया है कि इस बार की सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40% तक की छूट दी जाएगी।​

​Flipkart Big Billion Days Sale 2025: पिक्सल फोन खरीदने का शानदार मौका​08 / 08

​Flipkart Big Billion Days Sale 2025: पिक्सल फोन खरीदने का शानदार मौका​

इस मेगा सेल में Google Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL स्मार्टफोन पर 15,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अन्य सेल बेनिफिट्स के साथ लागू होगा। Pixel 10: लॉन्च प्राइस ₹79,999 थी, लेकिन अब ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ सिर्फ ₹67,999 में उपलब्ध। Pixel 8 Pro: सबसे बड़ा डिस्काउंट देखने को मिला है, इस मॉडल पर ₹62,000 की कटौती हुई है। अब यह केवल ₹44,999 में मिल रहा है। Pixel 9 Pro XL: इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर भी तगड़ा ऑफर है। इसकी कीमत में ₹40,000 की गिरावट हुई है और अब यह सिर्फ ₹84,999 से शुरू हो रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!