Airtel के 41 करोड़ ग्राहकों की हुई मौज, लॉन्च हुआ 200 रुपये वाला सस्ता प्लान
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए एयरटेल नए-नए ऑफर्स लाती रहती है। अब एयरटेल ने एक बेहद सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया जिसमें कई सारी सुविधाएं मिल रही हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jul 3 2026, 13:03 IST
Image Credit : Digit01 / 09
एयरटेल के पास इस समय करीब 41 करोड़ लोगों का बड़ा यूजरबेस है। अपने ग्राहकों को कंपनी कई तरह के शानदार सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है।
Image Credit : Digit02 / 09
एयरटेल ने पिछल कुछ समय में अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई सारे बड़े अपग्रेड्स किए हैं। मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए एयरटेल ने लिस्ट में लंबी वैलिडीटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।
Image Credit : Digit03 / 09
अगर आपके पास एयरटेल का सिम कार्ड है तो आपके लिए गुड न्यूज है। एयरटेल ने यूजर्स के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जो कम कीमत में काफी कुछ ऑफर करता है।
Image Credit : Digit04 / 09
एयरटेल का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है जो ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं और अधिक डेटा चाहते हैं। आइए आपको इस नए रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Image Credit : Digit05 / 09
Airtel ने 200 रुपये की कीमत के साथ नया प्लान पेश किया है। यह उन यूजर्स को बड़ी सहूलियत देने वाला है जो अपने मौजूदा प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा और प्रीमियम कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
Image Credit : Digit06 / 09
Airtel के इस 200 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाईस्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही आपको प्लान में अनलमिटेड 5G डेटा की भी सुविधा मिलती है। हालांकि इस ऑफर का फायदा सिर्फ उन्हें ही मिलेगा जिनके पास 5G स्मार्टफोन है।
Image Credit : Digit07 / 09
ध्यान रहे इस प्लान का फायदा तभी मिलेगा जब आपके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान होगा। एयरटेल अपने यूजर्स को इसमें कई सारे ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
Image Credit : Digit08 / 09
200 रुपये वाले इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए Jio Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। अगर आप इसका सब्सक्रिप्शन अलग से खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 149 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Image Credit : Digit09 / 09
प्लान में आपको Airtel Xstream Play Premium का भी फायदा मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप Lionsgate Play, Sony LIV, Aha Premium, Chaupal, SunNXT समेत 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का लुत्फ उठा सकेंगे।