Airtel ने चुपके से बंद कर दिया अपना सबसे सस्ता प्लान, क्या यह प्लान महंगे होने की शुरुआत है?
Airtel Cheapest Plan: कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान महंगे करने वाली हैं और अब इसकी शुरुआत Airtel ने कर दी है। कंपनी ने अपने एक ऐसे प्लान को बंद कर दिया है जो सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान था।
Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Nov 13 2025, 10:06 IST
01 / 08
Airtel ने ग्राहकों को बिना बताए चुपके से अपने एक प्री-पेड प्लान को बंद कर दिया है जो कि कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान था। जियो के बाद एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। ऐसे मे उसका यह फैसला ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है।
02 / 08
Airtel ने अपने इस कदम को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन कंपनी की साइट पर अब 189 रुपये वाला प्लान नजर नहीं आ रहा है। एयरटेल का यह कदम जियो के लिए न्योता है कि वो भी अपने प्लान महंगे करे या फिर यह भी संभव है कि दिसंबर तक सभी कंपनियों के सभी प्लान महंगे हो जाएं।
03 / 08
Airtel ने अपने जिस प्लान को बंद किया है उसकी कीमत 189 रुपये थी जो कि सिर्फ कॉलिंग के लिए सबसे सस्ता प्लान था।
04 / 08
इसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती थी, कोई डाटा नहीं मिलता था। यह प्लान उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं था जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत थी।। एयरटेल के इस कदम को टैरिफ महंगा करने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
05 / 08
Airtel के इस प्लान के बंद होने के बाद अब ग्राहकों को कम-से-कम 199 रुपये का रिचार्ज करना होगा।
06 / 08
मतलब अब आपको मिनिमम 200 रुपये का रिचार्ज करना होगा। 189 रुपये वाले प्लान को बंद करके कंपनी ने उन ग्राहकों को भी डाटा वाले प्लान लेने के लिए मजबूर किया है जिन्हें डाटा की जरूरत ही नहीं है।
07 / 08
Airtel के 189 रुपये वाले प्लान में एक महीने के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी और मैसेजिंग की सुविधा मिलती थी जो कि बुजुर्गों और गांव में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छा प्लान था।
08 / 08
अब इन लोगों को को 199 रुपये का रिचार्ज करना होगा जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे और कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा जो कि 28 दिनों के लिए होगा यानी कंपनी इसमें पूरा डाटा भी नहीं दे रही है। इसमें 12 महीने के लिए फ्री हेल्लो ट्यून भी मिलेगा और Perplexity Pro AI का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।