युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Yuzvendra Chahal Hat Trick: आईपीएल के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। चहल ने 19वें ओवर में न केवल हैट्रिक ली बल्कि इस ओवर में उन्होंने 4 विकेट झटके। हालांकि, इस मुकाबले में चहल अपना स्पेल पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने केवल 3 ओवर की गेंदबाजी की।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 30 2025, 22:14 IST
चेपॉक में चहल की हैट्रिकImage Credit : IPL01 / 07

चेपॉक में चहल की हैट्रिक

आईपीएल 2025 में चेन्नई के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा था। बुधवार को चेपॉक में चेन्नई की टीम 190 रन बनाकर ढेर हो गई। इस मुकाबले में चहल ने अपने करियर की दूसरी हैट्रिक ली और इतिहास रच दिया।

चहल ने ली चेपॉक में हैट्रिक Image Credit : IPL02 / 07

चहल ने ली चेपॉक में हैट्रिक

युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित कुल 4 विकेट चटकाए। उन्होंने आईपीएल में एक ओवर में 4 विकेट लेने का कारनामा दूसरी बार किया। इससे पहले अमित मिश्रा, आंद्रे रसेल यह कारनामा कर चुके हैं।

धोनी बने चहला का पहला शिकारImage Credit : IPL03 / 07

धोनी बने चहला का पहला शिकार

19वें ओवर में युजवेंद्र चहल का पहला शिकार एमएस धोनी बने जो 4 गेंद में 11 रन बनाकर नेहल वढेरा के हाथों लपके गए। धोनी को चहल ने चौथी बार अपना शिकार बनाया।

चहल की हैट्रिक का शिकारImage Credit : IPL04 / 07

चहल की हैट्रिक का शिकार

चहल ने पहले एमएस धोनी को वढेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अपने हैट्रिक का पहला शिकार 18.4 गेंद में दीपक हुडा को बनाया। चहल की हैट्रिक का दूसरा शिकार बने अंशुल कंबोज। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नूर अहमद को चलता किया।

चहल ने रचा इतिहासImage Credit : IPL05 / 07

चहल ने रचा इतिहास

चहल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। आज से पहले चेन्नई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया था।

चहल की यह दूसरी हैट्रिक Image Credit : IPL06 / 07

चहल की यह दूसरी हैट्रिक

युजवेंद्र चहल की यह दूसरी आईपीएल हैट्रिक है। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। चहल ने अपनी पहली हैट्रिक साल 2022 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ लिया था। उस मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे।

तोड़ा सुनील नरेन का रिकॉर्डImage Credit : IPL07 / 07

तोड़ा सुनील नरेन का रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में सर्वाधिक 4 विकेट लेने के मामले में सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चहल अब आईपीएल में सबसे अधिक 9 बार फोरफर लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने नरेन को पीछे छोड़ा जो 8 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!