'धुरंधर 2'-'जवान' के आगे पानी मांग गई रणबीर-यश की 'Ramayana', नहीं बन पाई नंबर 1 ओपनर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मेगाबजट फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई तो शानदार की लेकिन यह नंबर 1 ओपनर नहीं बन पाई है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 6 2026, 10:14 IST
'रामायण' नहीं दे पाई इन फिल्मों को मात...Image Credit : Instagram01 / 06

'रामायण' नहीं दे पाई इन फिल्मों को मात...

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका है। फिल्म यश लंकापति रावण और माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आ रही हैं। हर किसी ने फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ की। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'रामायण' ने भारत 64.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म भारत की नंबर 1 ओपनर बनने से चूक गई है। तो चलिए फिल्म को टॉप 5 में कौन सा स्थान मिला है।

धुरंधर 2Image Credit : Instagram02 / 06

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' के पहले दिन के कलेक्शन को मात देना इतना आसान नहीं है। भारत में पेड प्रीव्यू के साथ इस मूवी ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये कमाए थे।

जवानImage Credit : Instagram03 / 06

जवान

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस मूवी का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 75 करोड़ रुपये था। 'रामायण' के आगे यह भी डटकर खड़ी है।

रामायणImage Credit : Instagram04 / 06

रामायण

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन भारत में केवल 64.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस लिस्ट में 'रामायण' को तीसरा स्थान मिला है।

एनिमलImage Credit : Instagram05 / 06

एनिमल

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने अहम रोल अदा दिया था। इस मूवी ने भारत में सभी भाषाओं में पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये कमाए थे।

दृश्यम 3Image Credit : Instagram06 / 06

दृश्यम 3

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' भी टॉप में शामिल हो गई है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी को 'रामायण' ने काफी पीछे छोड़ दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!