यूनिस खान ने पाकिस्तान के नए कप्तान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए दो नाम सुझाए हैं। हैरानी की बात यह है कि उनकी पसंद में शाहीन शाह अफरीदी का नाम नहीं है।
बाबर आजम ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद यूनिस खान ने दो नाम सुझाए।
यूनिस खान की इस सूची में पहला नाम मोहम्मद रिजवान का नाम है। रिजवान कंसिसटेंसी के मामले में पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। रिजवान ने पाक के लिए 32 टेस्ट, 74 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं।
यूनिस खान ने जो दूसरा नाम सुझाया है वह बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमां का है। फखर जमां को हमेशा से अंडररेटेड बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है।
यूनिस खान ने फखर जमां की तारीफ की और कहा कि वह इस रोल के लिए परफेक्ट विकल्प हो सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ महीनों से बेहद खराब दौर से गुजर रही है।