ऑस्टेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले पायदान मजबूती से बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का उसके घर पर तीन मैच की सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया था। उसके खाते में कुल 36 अंक हैं और जीत प्रतिशत 100 का है और पहले स्थान पर लगातार बनी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की हार का फायदा श्रीलंका को हुआ है। इस मुकाबले के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में एक बार फिर दूसरे स्थान से पहुंच गई है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को घर पर दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 के अंतर से मात दी थी। उसके खाते में 2 टेस्ट में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 16 अंक हैं। श्रीलंका का जीत प्रतिशत 66.67 का है। (फोटो क्रेडिट Sri Lanka Cricket X)
पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के खाते में 7 टेस्ट में 4 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ के साथ 52 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 61.90 का है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 2-0 के अंतर से घरेलू सीरीज में मात दी थी। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर की थी।
पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 8 विकेट के अंतर से हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे से चौथे पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तानी टीम के खाते में चौथे चक्र में दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ 12 अंक हैं। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत घटकर 100 से 50 का रह गया है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 8 विकेट के अंतर से जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन द. अफ्रीका की यह चौथे चक्र में पहली जीत है। उसके खाते में 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ 12 अंक हो गए हैं। उसका जीत प्रतिशत 50 का है। लाहौर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 93 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में खिसककर पांचवें से छठे पायदान पहुंच गया है। इंग्लैंड के खाते में 5 टेस्ट मैच में 2 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ के साथ कुल 26 अंक हैं। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ खिलाफ 5 मैच की सीरीज में 2-2 की बराबरी पर रही थी। सीरीज के दौरान उसके खाते में दो डिमैरिट प्वाइंट जुड़े थे। इंग्लैंड की टीम 43.33 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज में 0-1 के अंतर से हार का सामना करने के बाद बांग्लादेश के खाते में एक हार और एक ड्रॉ के साथ चार अंक हो गए थे। उसका जीत प्रतिशत 16.67 का है। पाकिस्तान -दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के बाद बांग्लादेश की टीम पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है।(फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)
वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र में 5 मैच में 5 हार के साथ आठवें पायदान पर काबिज है। वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 0-3 के अंतर से हार के साथ की थी। उसे टीम इंडिया के खिलाफ भी 2 मैच की सीरीज में 0-2 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के खाते में कोई अंक नहीं है और उसका जीत प्रतिशत भी शून्य ही है।
न्यूजीलैंड ने नहीं खेला है अबतक कोई टेस्टवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास की पहली चैंपियन न्यूजीलैंड ने अबतक चौथे चक्र में अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है। न्यूजीलैंड की टीम ने अबतक कोई टेस्ट मैच इस चक्र में नहीं खेला है। न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 दिसंबर से तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।(फोटो क्रेडिट ICC X)