प्लेऑफ में पहुंचकर भी टेंशन में MI, कहीं IPL में दोबारा नहीं हो जाए ऐसा

​Mumbai Indians IPL 2025 Playoffs Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ग्रूप स्टेज में 6 से ज्यादा मैच बचे हैं लेकिन प्लेऑफ की रेस अभी से समाप्त हो गई है। आईपीएल 2025 प्लेऑफ में पहुंचने वाली सारी टीमों के नाम सामने आ गए हैं। इसमें सबसे आखिरी में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का भी नाम शामिल है। आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचकर जहां टीम के फैंस खुश होंगे वहीं मुंबई इंडियंस को एक बड़ी परेशानी नजर आ रही होगी।

Authored by: SIddharth Sharma Updated May 23 2025, 04:15 IST
​11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची मुंबई की टीम01 / 06

​11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची मुंबई की टीम

​मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंच गई है। टीम इसी के साथ सीएसके के बाद एकलौती टीम बन गई है जो कि 10 से ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची हो।​

​मुंबई इंडियंस के बचे हुए मैचImage Credit : IPL/BCCI/AP02 / 06

​मुंबई इंडियंस के बचे हुए मैच

​मुंबई इंडियंस की टीम का अब केवल एक मैच बचा है। उनका पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को मुकाबला होने वाला है। इस मैच का आयोजन जयपुर में किया जाएगा।​

​लगातार हार के बाद दमदार वापसीImage Credit : IPL/BCCI/AP03 / 06

​लगातार हार के बाद दमदार वापसी

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत की थी और लगातार चार मैच हार गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने 7 में से 6 मैच जीते और अपनी पोजिशन मजबूत कर ली और आखिरकार उन्होंने क्वालिफाई भी कर दिया।​

​टॉप 2 में पहुंचना मुश्किलImage Credit : IPL/BCCI/AP04 / 06

​टॉप 2 में पहुंचना मुश्किल

मुंबई इंडियंस की टीम के फिलहाल 16 अंक है और एक ही मैच बचा है। ऐसे में वे केवल 18 अंको तक ही जा सकते हैं। वहीं बाकि तीन टीमों में से दो के 17 और एक टीम के 18 अंक है और बची हुई तीनों टीमों में से दो के दो-दो मैच बचे हैं ऐसे में वे आसानी से 18 के पार जा सकते हैं। मुंबई को पहुंचना है तो उन्हें आखिरी मैच जीतने के साथ-साथ बाकि तीन में से दो टीमों के बचे हुए मैचों में हार की उम्मीद करनी होगी जो कि बेहद मुश्किल है।​

​कहीं दोबारा नहीं हो जाए ऐसाImage Credit : IPL/BCCI/AP05 / 06

​कहीं दोबारा नहीं हो जाए ऐसा

​दरअसल मुंबई की टीम ने अब तक 6 बार टॉप 2 में फिनिश किया है और हर बार वे फाइनल में पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने चार बार तीसरे-चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में एंट्री की है जिसमें वे एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच पाए हैं।​

​छठे खिताब की तलाशImage Credit : IPL/BCCI/AP06 / 06

​छठे खिताब की तलाश

​मुंबई इंडियंस की टीम पहले से ही पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है हालांकि 2020 के बाद से उन्हें खिताब की तलाश है। पिछले साल वे आखिरी स्थान पर थे ऐसे में वे फैंस को छठा खिताब देना चाहेंगे।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!