पहला ही वनडे सीरीज हारेंग शुभमन गिल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी

India vs Australia ODI Series: चैंपियंस ट्रॉफी के 7 महीने के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में वापसी हो रही है। 19 अक्टूबर से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां 3 मैच की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी और अभी से इसको लेकर माहौल बनने लगे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Oct 6 2025, 12:05 IST
कौन जीतेगा भारत या ऑस्ट्रेलिया Image Credit : Shubman Gill X01 / 07

कौन जीतेगा भारत या ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की यह पुरानी आदत रही है कि वह किसी भी सीरीज से पहले विपक्षी टीम को अपनी बातों से दबाव में ला देते हैं। इस बार भी जब भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस सीरीज और शुभमन दिल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। (साभार-Shubman Gill x)

19 अक्टूबर को पहला मैचImage Credit : Shubman Gill X02 / 07

19 अक्टूबर को पहला मैच

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। पहले 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। उसके बाद 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। (साभार-Shubman Gill X)

पहली बार वनडे में गिल कप्तानImage Credit : Shubman Gill X03 / 07

पहली बार वनडे में गिल कप्तान

वनडे में पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया उतरने वाली है। उन्हें रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में देखते हुए लिया है। (साभार-Shubman Gill x)

टेस्ट कप्तान के तौर पर धमाकेदार शुरुआतImage Credit : Shubman Gill X04 / 07

टेस्ट कप्तान के तौर पर धमाकेदार शुरुआत

शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड में शानदार शुरुआत की थी। इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज बराबर करने के अलावा वह मौजूदा वेस्टइंडीज सीरीज में भी पहला टेस्ट जीत चुके हैं, लेकिन वनडे कप्तान के तौर पर उनका मुश्किल दौरा शुरू होने वाला है। (साभार-Shubman Gill x)

वनडे सीरीज को लेकर भविष्यवाणीImage Credit : Shubman Gill X05 / 07

वनडे सीरीज को लेकर भविष्यवाणी

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनकी मानें तो गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को इस सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ेगा। (साभार-Shubman Gill)

गिल को मिलेगी मददImage Credit : Shubman Gill X06 / 07

गिल को मिलेगी मदद

एरॉन फिंच ने कहा कि वनडे सीरीज में रोहित-विराट के होने से शुभमन गिल को मदद मिलेगी। इंग्लैंड दौरे पर उनके साथ ये दोनों नहीं थे। वहां उन्होंने जो भी फैसले लिए खुद से लिए, लेकिन यहां उनकी मदद करने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा मौजूद रहेंगे। (साभार-Shubman Gill)

शानदार खिलाड़ी हैं गिलImage Credit : Shubman Gill X07 / 07

शानदार खिलाड़ी हैं गिल

एरॉन फिंच ने टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। खासतौर से अगर व्हाइट बॉल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने शानदार काम किया है। वह तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप की भूमिका की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आपको बता दें टेस्ट और वनडे में कप्तान के अलावा गिल टी20 में टीम इंडिया के उप-कप्तान भी हैं। (साभार-Shubman Gill)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!