कौन है यह लड़की, जिसने सरेआम खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ

Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ जयपुर में एक अजीबोगरीब घटना घटी। जब एक लड़की ने अचानक उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच दिया। इसके बाद से इंटरनेट पर बवाल मच गया है। कई लोगों ने लड़की की इस हरकत पर उसे लताड़ लगाई। वहीं अब लड़की की भी इसे लेकर सफाई आ गई है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Apr 27 2026, 18:02 IST
चर्चा के केंद्र में अभिषेक शर्माImage Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_401 / 08

चर्चा के केंद्र में अभिषेक शर्मा

मैदान के बाहर जयपुर में हुई इस अप्रत्याशित घटना की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचती दिख रही है।

कैमरे के सामने की थी छेड़छाड़Image Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_402 / 08

कैमरे के सामने की थी छेड़छाड़

दरअसल, अभिषेक शर्मा जब जयपुर में अपने टीम के खिलाड़ियों के साथ जा रहे थे। इस बीच अचानक एक लड़की ने हाथ आगे बढ़ाकर अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ा और अपनी तरफ खींचने लगी। यह देखकर अभिषेक शर्मा सकपका गए थे और सिक्योरिटी वाले डर गए थे।

कौन है यह लड़कीImage Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_403 / 08

कौन है यह लड़की

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस लड़की के बारे में जमकर सर्च किया जाने लगा। लोगों को उत्सुकता जगी कि यह लड़की कौन है, जिसने बिना डरे ऐसी हरकत कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की ने इस वाकये का वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया।

लोगों ने इंटरनेट पर जमकर लगाई लताड़Image Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_404 / 08

लोगों ने इंटरनेट पर जमकर लगाई लताड़

लड़की के इस कारनामे को देखकर सोशल मीडिया पर उसे जमकर लताड़ लगाई जाने लगी। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए हिंदी में एक टेक्स्ट लिखा, "लड़कियों, तुम्हारे जीजू प्यार से नहीं मान रहे थे, तो बस फिर मैंने कुछ ऐसा किया।"

लड़की का नाम हिमशिखा त्रिपाठीImage Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_405 / 08

लड़की का नाम हिमशिखा त्रिपाठी

इस लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि इसका नाम हिमशिखा त्रिपाठी है। हिमशिखा त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट हैं। जिसमें उसने तरह-तरह के वीडियो शेयर किए हैं। हिमशिखा ने यह वीडियो अपनी एक फ्रेंड से बनवाया था और बाद में उस पर बैकग्राउंट म्यूजिक लगाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

हिमशिखा त्रिपाठी की आई सफाईImage Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_406 / 08

हिमशिखा त्रिपाठी की आई सफाई

जब हिमशिखा त्रिपाठी के इस हरकत का इंटरनेट पर जमकर विरोध किया गया तो त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने घटना को लेकर अपना पक्ष बताया। उन्होंने लिखा, “अभिषेक शर्मा और उनके फैन्स का पूरा सम्मान करते हुए, मैं यह बताना चाहूंगी कि मेरी तरफ से असल में क्या हुआ था। चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी वे ऑनलाइन दिखाई देती हैं।”

हाथ मिलाने की कोशिश में हुआ ऐसाImage Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_407 / 08

हाथ मिलाने की कोशिश में हुआ ऐसा

त्रिपाठी ने आगे लिखा कि जब उन्हें पता चला कि अभिषेक शर्मा वहां मौजूद हैं, तो वह उस जगह पर गईं। मैं लंबे समय से उनकी फैन रही हूं, जब वह पॉपुलर नहीं थे उससे भी पहले। मैं बस उनसे हाथ मिलाना चाहती थी, लेकिन वहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। उस आपाधापी में जब मैं आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी, तो गलती से हाथ मिलाने के बजाय मैंने उनका हाथ पकड़ लिया।

हिमशिखा के लिए पल था खासImage Credit : Moreofhimshikha/abhisheksharma_408 / 08

हिमशिखा के लिए पल था खास

त्रिपाठी ने इसके आगे लिखा, 'सब बहुत तेजी से हुआ और वीडियो वायरल होने के बाद इसे गलत समझा गया। उस समय मैं घबरा गई थी और मेरे भाई ने तुरंत मुझे पीछे खींच लिया। हालांकि, वीडियो रिकॉर्ड हो गया था तो मैंने उसे पोस्ट कर दिया क्योंकि वह पल खास लगा था। मुझे सच में उम्मीद नहीं थी कि यह वायरल हो जाएगा और इसे गलत समझा जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!