कौन है नया सिक्सर किंग कार्तिक शर्मा जिनके लिए IPL 2026 Auction में भिड़ी टीमें

Who Is Kartik Sharma: आईपीएल ऑक्शन 2026 में मंगलाव को जहां 350 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर है। 77 स्लॉट को भरने के लिए 10 टीमें आपस में भिड़ने वाली है। इसमें जहां कैमरन ग्रीन और लियाम लिविंग्स्टन जैसे पावरहिटर शामिल हैं तो कुछ अनकैप्ड हिडन टैलेंट भी ऑक्शन में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बेहद कम वक्त में 19 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी पावरहिटिंग से एक खास पहचान बना ली है। आक्शन 2026 में जब 10 अलग-अलग टीमें बैठेंगी तो इस खास नाम की चर्चा सबसे ज्यादा रहेगी।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 16 2025, 17:20 IST
ऑक्शन में गूंजेगा नया नामImage Credit : Instagram01 / 08

ऑक्शन में गूंजेगा नया नाम

आईपीएल ऑक्शन 2026 में 77 खिलाड़ियों की किस्मत बदलने वाली है। इन 77 खिलाड़ियों में से एक अनकैप्ड खिलाड़ी की चर्चा जोरों पर है। इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने बेहद कम वक्त में अपनी पावर स्ट्राइक से अलग पहचान बनाई है। कार्तिक विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं और इस ऑक्शन में विकेटकीपर की डिमांड खूब रहने वाली है। चलिए जानते हैं कि 19 साल का यह युवा सितार कौन है और क्यों इनकी चर्चा हो रही है?

चेन्नई के हुए कार्तिक शर्मा02 / 08

चेन्नई के हुए कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने प्रशांत वीर की बराबरी कर ली है।

कौन हैं कार्तिक शर्माImage Credit : Instagram03 / 08

कौन हैं कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा राइड हैंड विकेटकीपर बैट्समैन हैं जो लंबे-लंबे शॉट के लिए जाने जाते हैं। निचले क्रम के बेहतरीन फिनिशर कार्तिक शर्मा को बड़े-बड़े छक्के लगाने की कला ने कई टीमों को आकर्षित किया है। यही कारण है कि इस युवा बल्लेबाज की चर्चा ऑक्शन से पहले हो रही है।

आंकड़े भी देते हैं गवाहीImage Credit : Instagram04 / 08

आंकड़े भी देते हैं गवाही

तीनों फॉर्मेट में अपना लोहा मनवा चुके कार्तिक को टी20 क्रिकेट खास तौर पर भाता है। आंकड़े भी इसके गवाही देते हैं। 12 टी20 मैचों में कार्तिक ने 164 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं, जिनमें 28 छक्के शामिल हैं।

दिग्गज भी मान चुके हैं लोहाImage Credit : Instagram05 / 08

दिग्गज भी मान चुके हैं लोहा

19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का लोहा बड़े दिग्गजों के सामने मनवाया है। केविन पीटरसन और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की है और उन्हें भविष्य का सितारा बताया है।

सैयद मुश्ताक अली में धूमImage Credit : Instagram06 / 08

सैयद मुश्ताक अली में धूम

कार्तिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उनकी खासियत रही है कि वह चौके से ज्यादा छक्के लगाते हैं। अब तक 5 मैच में 160 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 135 रन बनाए हैं। हर पारी में उनके छक्कों की संख्या चौकों से ज्यादा है।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल Image Credit : Instagram07 / 08

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

उनकी प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 19 वर्षीय कार्तिक को जेएसडब्ल्यू (JSW) ने साइन किया है, जो नीरज चोपड़ा जैसे कई टॉप खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करती है।

कार्तिक शर्मा का करियरImage Credit : Instagram08 / 08

कार्तिक शर्मा का करियर

कार्तिक शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास मैच, 9 लिस्ट ए मैच और 12 टी20 मैच में क्रमश: 479, 445 और 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 78 छक्के लगाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!