IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच कब, किससे होगी भिड़ंत

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के पहले फेज में चार मुकाबले खेलेगी। 11 मार्च को जारी हुए आईपीएल शेड्यूल के अनुसार, चेन्नई अपना पहला मैच घर में नहीं खेलेगी। उसे घर से बाहर जाकर अपना दमदम दिखाना होगा। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वह 10वें पायदान पर रही थी। उससे अपनी किस्मत बदलनी है तो इस सीजन धमाका करना होगा।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Mar 12 2026, 14:45 IST
10वें नंबर पर रही थी टीमImage Credit : IPL/BCCI/CSK01 / 07

10वें नंबर पर रही थी टीम

युवा जोश से लबरेज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस साल धमाकेदार वापसी करना चाहेगी। पिछले साल प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहने वाली सीएसके ने 14 मैच में से केवल 10 मैच ही जीते थे। टीम की हालत सुधारने के लिए दिसंबर 2025 में हुई मिनी नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया। वहीं, रवींद्र जडेजा और सैम करन के साथ संजू सैमसन को ट्रेड किया।

पीली जर्सी में दिखें संजूImage Credit : IPL/BCCI/CSK02 / 07

पीली जर्सी में दिखें संजू

​टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का बल्ला खूब चला है। चेट्टा के नाम से फेमस हो चुके संजू ने 5 मैच में 321 रन ठोक दिए। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में तीन लगातार अर्धशतक जड़कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह पहली बार सीएसके की जर्सी में खेलेंगे। उन पर सभी की निगाहें रहेंगी।​

एकबार फिर दिखेगा माही मैजिकImage Credit : IPL/BCCI/CSK03 / 07

एकबार फिर दिखेगा माही मैजिक

पिछले साल माना जा रहा था कि धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। हालांकि, टूर्नामेंट के आखिर में धोनी ने बयान दिया कि उनके पास सोचने के लिए बहुत समय है। इसके बाद सीएसके ने बयान जारी कर कहा कि वह अभी चेन्नई के लिए खेलेंगे। धोनी फिलहाल ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे यह अभी तक तय नहीं हुआ है।

गुवाहाटी में खेलेगी पहला मैच Image Credit : IPL/BCCI/CSK04 / 07

गुवाहाटी में खेलेगी पहला मैच

सीएसके अपना पहला मैच ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गुवाहाटी में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद धोनी के धुरंधर 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स से और 5 अप्रैल को बेंगलुरू में आरसीबी से, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली में भिड़ेंगे।

20 मैच का जारी हुई है कार्यक्रमImage Credit : IPL/BCCI/CSK05 / 07

20 मैच का जारी हुई है कार्यक्रम

विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें संस्करण का शुभारंभ तब होगा जब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। कुल 20 मैच 10 स्थानों पर खेले जाएंगे, इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।

टूर्नामेंट में चार डबल हेडरImage Credit : IPL/BCCI/CSK06 / 07

टूर्नामेंट में चार डबल हेडर

टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर मैच होंगे, जिनमें दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे और शाम के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। शनिवार को पहले मैच के बाद, मुंबई इंडियंस रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

पांच राज्यों में है चुनावImage Credit : IPL/BCCI/CSK07 / 07

पांच राज्यों में है चुनाव

इस सीजन के दौरान, आरसीबी बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, असम, और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके चलते बीसीसीआई ने अभी पहले ही फेज का शेड्यूल जारी किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!