विराट कोहली ने साल 2016 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए रिकॉर्ड तोड़ 973 रन 81.08 के औसत और 152.03 के स्ट्राइकरेट से बनाए थे। इस दौरान विराट ने 38 छक्के जड़े थे जो कि किसी भी कप्तान द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। 9 साल से विराट का ये रिकॉर्ड कायम है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आईपीएल में बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। वॉर्नर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए 60.57 के औसत और 151.42 के स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 31 छक्के जड़े थे।
एमएस धोनी का नाम आईपीएल में कप्तानी करते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की सूची में तीसरे पायदान पर दर्ज है। साल 2018 में सीएसके की कमान संभालते हुए धोनी ने 455 रन 75.83 के औसत और 150.66 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 16 मैच में 30 छक्के जड़े थे।
पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में केएल राहुल ने साल 2021 और 2022 में शानदार बल्लेबाजी की थी। साल 2021 में राहुल ने 626 रन बनाए थे और 2022 में 616 रन बनाए थे। दोनों ही सीजन में उन्होंने 30-30 छक्के जड़े थे। वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की सूची में साझा रूप से तीसरे पायदान पर काबिज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की सूची में चौथे पायदान पर काबिज हैं। साल 2009 में गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाया। इस दौरान उन्होंने 16 मैच में 495 रन बनाए जिसमें 29 छक्के शामिल थे।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की सूची में पांचवें स्थान पर दर्ज है। विलियमसन ने साल 2018 में 735 रन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए 52.50 के औसत से बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 28 छक्के जड़े थे।
आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की सूची में छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसी छठे पायदान पर हैं। डुप्लेसी ने साल 2023 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए 14 मैच में 730 रन बनाए थे और इस दौरान 27 छक्के जड़े थे।
पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने एक सीजन में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में छठे स्थान पर कब्जा कर लिया है। अय्यर ने मौजूदा सीजन में 11 मैच में 50.63 के औसत से 405 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 छक्के जड़े हैं और साझा रूप से छठे पायदान पर कब्जा कर लिया है।