आईपीएल में सबसे ज्यादा 500 प्लस रन बनाने वालों की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। टॉप थ्री बल्लेबाजों की बात करें तो दो बल्लेबाज भारतीय हैं यहां तक की लिस्ट में टॉप पर भी भारतीय बल्लेबाज का कब्जा है।
सबसे ज्यादा 8 बार 500 प्लस का स्कोर विराट कोहली के नाम रहा। सबसे पहले उन्होंने साल 2011 में यह कारनामा किया था। उसके बाद साल 2016 में उन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक 973 रन बनाने का रिकॉर्ड अपन नाम किया।
आईपीएल 2025 में विराट 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। अब तक उन्होंने 12 मैच की 11 पारी में 505 रन बनाए हैं। यह 8वां मौका है जब उन्होंने एक सीजन में 500 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 7 बार आईपीएल में 500 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने दिल्ली और हैदराबाद से खेलते हुए यह कारनामा किया।
साल 2016 का सीजन वॉर्नर के नाम रहा था जब उन्होंने अपना सबसे बेस्ट देते हुए 848 रन बनाए। इस सीजन हैदराबाद ने आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
इस सीजन राहुल की बैटिंग की बात करें तो वह 12 मैच में 56 की औसत से 504 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन 3 अर्धशतक और एक शतक लगाया।
राहुल ने 7वीं बार 500 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 2018 से 2021 तक पंजाब किंग्स के लिए 500 या इससे ज्यादा रन बनाए। इसके बाद 2022 और 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह काम किया और अब दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए राहुल ने 7वीं बार एक सीजन में 500 का आंकड़ा छूआ।