विराट कोहली के नाम आईपीएल में 260वें मैच की 252वीं पारी में 59वां अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा विराट आईपीएल में 8 शतक दर्ज हैं। उनके नाम इसके साथ ही आईपीएल में पचास रन से ज्यादा के 67 50+ स्कोर दर्ज हो गए हैं। पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट वॉर्नर के साथ बराबरी पर थे।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर पहुंच गए हैं। वॉर्नर ने 184 मैच की 184 पारियों में 4 शतक और 62 अर्धशतक जड़े हैं। उनके खाते में पचास से ज्यादा रन की 66 पारियां दर्ज हैं।
शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं। धवन ने 221 मैच में 2 शतक और 51 अर्धशतक जड़े थे। उनके खाता में पचास से ज्यादा रन के कुल 53 स्कोर दर्ज हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास रन से ज्यादा की पारियां खेलने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने आईपीएल में 259 मैच में 2 शतक और 44 अर्धशतक सहित पचास रन से ज्यादा की 45 पारियां खेली हैं।
केएल राहुल आईपीएल में 50 रन से ज्यादा की सबसे पारी खेलने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। राहुल ने 129 मैच में 4 शतक और 39 अर्धशतक सहित पचास रन से ज्यादा की 43 पारियां खेली हैं।