कब टीम इंडिया की जर्सी में खेलेंगे वैभव?

भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी पर हिंदी की कहावत पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं सटीक साबित हो रही है। महज 14 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव की 36 गेंद में 101 रन की वैभवशाली पारी का गुणगान पूरी दुनिया में हो रहा है। ऐसे में उनके टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खेलने को लेकर भी कयास लगने लगे हैं।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Apr 30 2025, 23:20 IST
वैभव के कोच ने की भविष्यवाणी01 / 05

वैभव के कोच ने की भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा है कि वो वैभव जल्दी ही टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे।​

दो साल बाद आएगा ये मौका02 / 05

दो साल बाद आएगा ये मौका

मनीष ओझा का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को दो साल में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल जाएगा। उन्हें इस स्वप्निल पल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।​

सैमसन को भी है भरोसा03 / 05

सैमसन को भी है भरोसा

​राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी कहा है कि वैभव सूर्यवंशी जल्दी ही टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। हालांकि सैमसन ने ये नहीं बताया कि इसके लिए वैभव को कितना इंतजार करना होगा।​

भारत के सबसे युवा डेब्युटेंट04 / 05

भारत के सबसे युवा डेब्युटेंट

अगर एक से दो साल के अंदर वैभव को टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खेलने का मौका मिलता है तो वो सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं।​

इंग्लैंड दौरे के लिए मिल सकता है मौका05 / 05

इंग्लैंड दौरे के लिए मिल सकता है मौका

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौरे पर इंडिया-बी टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। वहां उनका टेस्ट होगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!