15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है और संभवत: वह आगामी आयरलैंड दौरे पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी कर लें, लेकिन इससे पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर किरण मोरे ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी। मोरे की भविष्यवाणी क्या है, चलिए जानते हैं।
अफगानिस्तान को घर पर हराने के बाद अब टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करेगी जहां वो 2 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। यह श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला असनाइनमेंट भी होगा। अय्यर की कप्तानी में भी ही वैभव अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं।
जब वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कमाल किया था, तो सबसे बड़ा सवाल था कि क्या वह श्रीलंका की धीमी पिच पर भी ऐसा कर पाएंगे? शुरुआती कुछ मुकाबलों में वैभव फेल भी रहे, लेकिन बड़े मौकों को भुनाने वाले सूर्यवंशी ने एक बार फिर फाइनल में अपना दम दिखाया और महफिल लूट ली।
श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव ने लिस्ट ए का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। उन्होंने केवल 11 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि, वह शतक से चूक गए और 29 गेंद में 94 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 10 चौके जड़े।
टी20 फॉर्मेट में भी वैभव अपना लोहा मनवा चुके हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप सहित 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे।
रेड बॉल क्रिकेट में वैभव पहले ही धमाल मचा चुके हैं। अंडर-19 टेस्ट में वैभव बतौर भारतीय सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने 58 गेंद में शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व चयनकर्ता किरण मोरे ने बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि वैभव रेड बॉल क्रिकेट में बहुत जल्द सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ देंगे। वह लंच से पहले ही शतक जड़ेंगे। किरण मोरे की भविष्यवाणी सच होने में वक्त लगेगा क्योंकि, टेस्ट क्रिकेट में उनके डेब्यू में अभी बहुत वक्त है।