वैभव सूर्यवंशी का कहर जारी, इंडिया-A के लिए खेली तूफानी पारी

Vaibhav Sooryavanshi India A Score: भारतीय टीम के सबसे उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का IPL के बाद इंडिया-ए टीम के लिए कहर जारी है। श्रीलंका में खेली जा रही ए टीमों की त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा। इस मैच में उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी खेली।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jun 11 2026, 18:32 IST
अफगानिस्तान-ए के खिलाफ काटा गदरImage Credit : BCCI/X01 / 08

अफगानिस्तान-ए के खिलाफ काटा गदर

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मुकाबले में अपने बल्ले से जमकर गदर काटा। IPL की तरह उन्होंने इस मुकाबले में एक बेहद ही धुआंधार पारी खेली। वैभव ने इस मैच में छक्कों की बजाय चौकों की बरसात की और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

200 के स्ट्राइक रेट से बनाया रनImage Credit : BCCI/X02 / 08

200 के स्ट्राइक रेट से बनाया रन

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। बता दें कि यह मुकाबला 50-50 ओवर का था, लेकिन जब तक वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है।

22 गेंदों का तूफानImage Credit : BCCI/X03 / 08

22 गेंदों का तूफान

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदें खेलीं। हालांकि, जब तक वह क्रीज पर थे, तब तक उनके बल्ले से अंगारों की तरह रन निकल रहे थे। अपनी 22 गेंदों की पारी में उन्होंने 44 रन बनाए। इस दौरान वैभव ने 9 चौके लगाए।

इंडिया-ए ने 7 ओवर में ही बना दिए 74 रनImage Credit : BCCI/X04 / 08

इंडिया-ए ने 7 ओवर में ही बना दिए 74 रन

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ शुरुआत के 7 ओवरों में ही 74 रन बना दिए थे। हालांकि, इसके बाद ही वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए।

भारत ने पहले खेलते हुए बनाए 349 रनImage Credit : BCCI/X05 / 08

भारत ने पहले खेलते हुए बनाए 349 रन

अफगानिस्तान ए के खिलाफ भारत ए ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से बाधित मैच में 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। भारत के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 84 रन बनाए।

तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतकImage Credit : BCCI/X06 / 08

तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में भारत ए की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह के 84 रनों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने 66-66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 44 और सूर्यांश शेडगे ने 40 रन बनाए।

4 रनों से जीता अफगानिस्तान एImage Credit : BCCI/X07 / 08

4 रनों से जीता अफगानिस्तान ए

हालांकि, इस मुकाबले को अफगानिस्तान ए की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 4 रनों से जीत लिया। अफगानिस्तान ने 25.5 ओवरों में दो विकेट खोकर 177 रन बनाए। यहीं पर बारिश शुरू हो गई और अफगानिस्तान को 4 रनों से जीत दे दी गई।

वैभव ने IPL में मचाया था कहरImage Credit : BCCI/X08 / 08

वैभव ने IPL में मचाया था कहर

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले IPL 2026 में अपने बल्ले से ऐसा कहर बरपाया था कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई थी। 15 साल के वैभव ने इस सीजन सबसे अधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्हें इस सीजन के 5 अवॉर्ड मिले थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!