ट्रेविस हेड का बल्ला फिर गरजा, 21वीं सदी का नया क्रिकेट रिकॉर्ड बनाया

Travis Head Record: इस बार अपने ही घर में एशेज टेस्ट सीरीज (Ashes Test Series) खेल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जबरदस्त लय में है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट मैच लगातार जीतकर उन्होंने खिताब पहले ही अपने नाम कर लिया। उसके बाद चौथा टेस्ट इंग्लैंड ने रोमांचक अंदाज में जीता और अब चल रहा इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच (AUS vs ENG 5th Test Match), जिसमें मैच के दूसरे दिन कई खास घटनाएं देखने को मिलीं और दूसरे दिन का खेल खत्म होते-होते ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने 21वीं सदी (21st Century) का एक नया और खास रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jan 5 2026, 15:03 IST
इंग्लैंड के लिए फिर मुसीबत बने ट्रेविस हेडImage Credit : AP01 / 08

इंग्लैंड के लिए फिर मुसीबत बने ट्रेविस हेड

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट मुकाबले में जोरदार टक्कर जारी है। मैच की पहली पारी में बल्लेबाजों का वर्चस्व स्थापित होता नजर आया है और इनमें दोनों टीमों के एक-एक बल्लेबाज ने बाजी मारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ट्रेविस हेड कुछ बड़ा कमाल करने की दहलीज पर पहुंच चुके हैं और साथ ही एक नया इतिहास भी रचा है।

सिडनी में पांचवां एशेज टेस्ट मुकाबलाImage Credit : AP02 / 08

सिडनी में पांचवां एशेज टेस्ट मुकाबला

मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और दूसरे दिन तकरीबन तीन सत्र तक उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की।

जो रूट फिर बने नायकImage Credit : AP03 / 08

जो रूट फिर बने नायक

इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की रफ्तार और धार के आगे शुरुआत में फिसलती दिख रही थी जब उन्होंने 57 रन पर तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट कम स्कोर पर गंवा दिए थे। लेकिन इंग्लैंड टेस्ट इतिहास के सबसे सफल बैटर जो रूट ने जिम्मेदारी संभाली और उसके बाद नया इतिहास रच दिया।

रूट ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ीImage Credit : AP04 / 08

रूट ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

जो रूट ने 242 गेंदों में 160 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 15 चौके शामिल थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 66.11 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और इंग्लैंड की टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। इस दौरान हैरी ब्रुक ने 84 और जेमी स्मिथ ने भी 46 रनों की पारी खेली जिससे टीम ऑल-आउट होने से पहले 384 रन तक पहुंच सकी। जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 41वां शतक लगाया और महान रिकी पोंटिंग की बराबरी करके सर्वाधिक टेस्ट लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इसके अलावा उन्होंने 16वीं बार 150 रन का आंकड़ा पार करते हुए महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। यही नहीं, 2021 के बाद से वो सबसे ज्यादा 24 टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं।

गेंदबाजों में नेसर चमके, स्टार्क सबसे महंगेImage Credit : AP05 / 08

गेंदबाजों में नेसर चमके, स्टार्क सबसे महंगे

इस बार ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनके प्रमुख गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सिर्फ 2 विकेट लिए और वो 93 रन लुटाते हुए सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हुए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया माइकल नेसर ने, जिन्होंने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए 18.3 ओवर में 85 रन देते हुए सर्वाधिक 4 विकेट लिए जिसमें महान जो रूट का विकेट भी शामिल रहा।

ऑस्ट्रेलिया को भी 57 रन पर पहला झटकाImage Credit : AP06 / 08

ऑस्ट्रेलिया को भी 57 रन पर पहला झटका

ऑस्ट्रेलियाई टीम जब अपनी पहली पारी में जवाब देने उतरी तो उसका भी पहला विकेट जल्दी गिरा। उसके ओपनर जेक वेदरल्ड (21 रन) को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तब आउट किया जब इंग्लैंड की टीम पारी के 13वें ओवर में 57 रन बनाकर खेल रही थी।

ट्रेविस हेड ने खेल दी तूफानी पारीImage Credit : AP07 / 08

ट्रेविस हेड ने खेल दी तूफानी पारी

इस एशेज सीरीज में बार-बार अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविड हेड ने एक बार फिर दिखाया कि दुनिया का हर गेंदबाज क्यों उनसे डरता है। हेड ने टी20 क्रिकेट स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसी तेजी से रन बनाते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 87 गेंदों में नाबाद 91 रन बना चुके थे। उनकी इस पारी में अब तक 15 चौके आ चुके हैं। अब मैच के तीसरे दिन वो बाकी बचे 9 रन पूरे करके शतक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

हेड ने बनाया 21वीं सदी का नया रिकॉर्डImage Credit : AP08 / 08

हेड ने बनाया 21वीं सदी का नया रिकॉर्ड

अब ट्रेविस हेड 21वीं सदी में किसी एशेज टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड अकेले पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज था जिन्होंने 2013/14 की एशेज सीरीज में ये कमाल किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!