टिम डेविड ने द.अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में केवल 52 गेंदों पर 83 रन बनाए और इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाज ने 4 चौके और 8 छक्के जड़े। (फोटो- AP)
द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया उनका निर्णय सही साबित हो रहा था कि टिम डेविड ने आकर खेल खराब कर दिया। (फोटो- ausmencricket instagram)
मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के 8 ओवर में ही 6 बड़े विकेट गिर गए थे और स्कोर केवल 75 का था। (फोटो- AP)
इस मुश्किल घड़ी में टिम डेविड ने एक बार फिर से बता दिया क्यों वे सबसे बेहतरीन फिनिशर बनते जा रहे हैं। उन्होंने दबाव में भी दमदार पारी खेली और झुके नहीं जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 178 तक पहुंचा। (फोटो- AP)
178 का स्कोर का पीछा करने उतरी द.अफ्रीका की टीम एक समय जीत के करीब लग रही थी लेकिन 16वें ओवर में उन्होंने दो बड़े विकेट गंवा दिए जिसके बाद वे संभल नहीं पाए और केवल 161 रन ही बना पाए। (फोटो- AP)
टिम डेविड टी20ई में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 167.37 हो गई है। (फोटो- ICC)
टिम डेविड ने इसी के चलते सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव की स्ट्राइक रेट 167.07 है। वे लंबे समय से इस लिस्ट में टॉप पर थे। (फोटो- ICC)