असली एशिया कप ट्रॉफी कहीं और, रेप्लिका को मोहसिन नकवी ने यहां किया लॉक

Where Has Mohsin Naqvi Kept Asia Cup Trophy: पाकिस्तान में मंत्री व एशियाई क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अभी भी अपनी धोखेबाजी और शर्मनाक हरकतों पर कायम हैं। एशिया कप 2025 को बीते हुए तकरीबन एक महीना होने जा रहा है, लेकिन ना विजयी टीम इंडिया (Team India) को एशिया कप की ट्रॉफी मिली है और ना ही भारतीय खिलाड़ियों को उनके विनर मेडल। पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इशारों पर जो कुछ एशिया कप 2025 फाइनल (Asia Cup 2025 Final) में हुआ वो सबने देखा, जब पाकिस्तान को टूर्नामेंट में तीसरी बार हराने के बाद भारत ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, फिर भी उन्हें ट्रॉफी से वंचित रखा गया। उन्हें बिना ट्रॉफी ही जश्न मनाना पड़ा जो क्रिकेट इतिहास में पहला ऐसा नजारा दुनिया ने देखा। अब सभी के मन में सवाल है कि आखिर एशिया कप की असली ट्रॉफी कहां हैं और जो रेप्लिका ट्रॉफी (Asia Cup Replica Trophy) भारत को दी जानी थी, वो कहां पर हैं। ताजा खुलासे में सब सामने आ गया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Oct 24 2025, 14:18 IST
एशिया कप ट्रॉफी का विवादImage Credit : X/AP01 / 08

एशिया कप ट्रॉफी का विवाद

एशिया कप 28 सितंबर को समाप्त हो गया था, जब भारतीय क्रिकेट टीम दुबई में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान करारी शिकस्त देकर चैंपियन बनी थी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक महीने के अंदर तीन बार टीम इंडिया से हारी जिसके बाद पीसीबी और एसीसी प्रमुख व पाकिस्तान में मंत्री मोहसिन नकवी इतना बौखलाए कि ट्रॉफी लेकर भाग गए। अब कौन सी ट्रॉफी कहां है, इसका ताजा खुलासा आपके सामने करने जा रहे हैं।

क्या हुआ था एशिया कप फाइनल के बादImage Credit : AP02 / 08

क्या हुआ था एशिया कप फाइनल के बाद

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच के बाद टीम इंडिया विजयी रही थी। जब अवॉर्ड समारोह की बारी आई तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान के विरोध में एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। नकवी भी ऐसी जिद्द पर अड़े की ट्रॉफी ही वहां से गायब करवा दी और टीम इंडिया बस खड़ी होकर देखती रह गई।

तिलक वर्मा ने भी किया खुलासाImage Credit : YouTube/BWC03 / 08

तिलक वर्मा ने भी किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज और एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के स्टार रहे तिलक वर्मा ने एक ताजा इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उनकी टीम को तकरीबन एक घंटे तक मैदान पर इंतजार कराया गया और कुछ देर बाद बताया गया कि अवॉर्ड सेरेमनी समाप्त कर दी गई है। सभी खिलाड़ी स्तब्ध रह गए थे।

ना मेडल मिले और ना ट्रॉफीImage Credit : AP04 / 08

ना मेडल मिले और ना ट्रॉफी

भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी तो दूर, उनके विनर मेडल भी नहीं दिए गए। कुछ समय बाद पता चलता है कि मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी मंच से हटवाकर स्टेडियम से बाहर पहुंचा दी है। कहां, किसी को पता नहीं था।

दो प्रकार की हैं ट्रॉफीImage Credit : AP05 / 08

दो प्रकार की हैं ट्रॉफी

आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में दो प्रकार की ट्रॉफी होती हैं, एक जो ऑरिजिनल ट्रॉफी होती है जिसे सिर्फ प्रदर्शित किया जाता है लेकिन विजेता टीम उसे साथ नहीं ले सकती। वहीं दूसरी ट्रॉफी होती है रेप्लिका, यानी हूबहू असली ट्रॉफी से मिलती-जुलती ट्रॉफी, जिसे विजेता टीम अपने साथ ले जा सकती है। असली ट्रॉफी आईसीसी या फिर टूर्नामेंट के आयोजक के दफ्तर में ही रहती है।

ताजा खुलासा, यहां हैं असली ट्रॉफीImage Credit : X/CricPak06 / 08

ताजा खुलासा, यहां हैं असली ट्रॉफी

ताजा खुलासा हुआ है कि असली एशिया कप ट्रॉफी इस समय दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल के दफ्तर में रखी हुई है। हालांकि इस ट्रॉफी को वैसे भी भारतीय टीम को सौंपा नहीं जाना था। तो आखिर वो रेप्लिक ट्रॉफी कहां जिसे विजेता टीम इंडिया को अपने साथ वापस भारत लाना था।

भारत की ट्रॉफी पर नकवी ने कहां लगाया तालाImage Credit : AP07 / 08

भारत की ट्रॉफी पर नकवी ने कहां लगाया ताला

मोहसिन नकवी ने इस हद तक गिर गए कि उन्होंने एशिया कप की रेप्लिका ट्रॉफी और भारतीय टीम के मेडल्स को यूएई के अबु धाबी में एक जगह पर लॉक करके रखा हुआ है। उसकी चाबी उनकी मर्जी के बिना किसी को भी ना देने के आदेश हैं।

ये था नकवी का बयानImage Credit : AP08 / 08

ये था नकवी का बयान

गौरतलब है कि जब बीसीसीआई के कुछ अधिकारी यूएई में मोहसिन नकवी से इस मुद्दे पर बात करने पहुंचे थे तब उन्होंने साफ कर दिया था कि भारतीय कप्तान खुद आएं और ट्रॉफी ले जाएं। उसे भिजवाया नहीं जाएगा और ना किसी प्रतिनिधि को सौंपा जाएगा। इस बार बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा कि ये तो आप फाइनल के बाद मंच पर भी किसी और सम्मानित गेस्ट के जरिए दे सकते थे, इस पर नकवी ने कोई जवाब देना सही नहीं समझा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!