भारतीय टीम ने 9वीं बार एशिया कप जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी। इस टूर्नामेंट में बतौर बल्लेबाज सूर्या ने भले ही निराश किया हो, लेकिन कप्तान के तौर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। (साभार-BCCI)
टीम इंडिया यूं ही एशियन चैंपियन नहीं बन गई। उसने लीग स्टेज में दो मैच, सुपर-फोर में 3 मैच और फिर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीता। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच अपने नाम किए। (साभार- BCCI)
सूर्यकुमार यादव एशिया कप में पहली बार कप्तानी कर रहे थे। कप्तान के तौर पर उन्होंने टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की बराबरी कर ली। (साभार-x)
7 मैच खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने 6 मैच जीते जबकि एक मैच जोकि श्रीलंका के खिलाफ था टाई रहा। इसके साथ ही सूर्या टी20 एशिया कप में जीत के मामले में सबसे सफल कप्तान बन गए। (साभार-BCCI)
सूर्या ने भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने साल 2016 में टी20 एशिया कप में 5 मैच खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी। अब सूर्या के नाम 6 जीत हो गई है और उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (साभार-BCCI)
बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने निराश किया। 7 मैच की 6 पारी में सूर्या ने 18 की औसत से केवल 72 रन बनाए और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 47 रन नाबाद रहा जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेली थी। (साभार-BCCI)
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो कप्तान के तौर अब तक उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पहली बड़ी उपलब्धि उनकी यही है कि उन्होंने टीम को बिना एक मैच गंवाए एशियन चैंपियन बनाया। (साभार-BCCI)