पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कारसे, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, शिवम मावी, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स।
आईपीएल 2026 की नीलामी में तीसरे सबसे मोटे पर्स के साथ उतरी सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। लियाम लिविंगस्टोन को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के मुकाबले 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि शिवम मावी अपने बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर बिके। दूसरी ओर, अनकैप्ड खिलाड़ियों में जैक एडवर्ड्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये के मुकाबले 3 करोड़ रुपये हासिल किए, और सलिल अरोड़ा को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के विरुद्ध 1.50 करोड़ रुपये मिले। कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर खरीदा गया, जिनमें क्रेन्स फुलेत्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, और शिवांग कुमार शामिल हैं।
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्वलासेन, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कप्तानी पैट कमिंस करने वाले हैं। कमिंस फिट हो गए हैं और टीम को एक बार फिर से 2024 की तरफ फाइनल में ले जाना चाहेंगे। हालांकि इस बार उनका सपना जीत का भी होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद का पिछला सीजन खराब रहा था। वे कुछ कमाल नहीं कर पाए थे और टीम प्लेऑफ की रेस से शुरुआत में ही बाहर होती नजर आ रही थी।
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट। इम्पैक्ट प्लेयर: जीशान अंसारी।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ऑक्शन से पहले मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया था।