KKR ने रोका SRH का विजय रथ तो जानें कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी ऑरेंज ऑर्मी

आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स है। प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद तीसरे पायदान पर है, वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी। यहां वह जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, कोलकाता ने पिछले दो मुकाबले जीतकर फैंस के मन में वापसी की उम्मीद जगा दी है। अगर आज केकेआर हैदराबाद को हरा देती तो आइए जानते हैं ऑरेंज ऑर्मी प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई करेगी?

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 3 2026, 10:50 IST
हैदराबाद ने की दमदार वापसीImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

हैदराबाद ने की दमदार वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दोनों ने अपने सीजन की शुरुआत पहले चार मैचों में तीन हार के साथ की। लेकिन उसके बाद से उनके अभियान विपरीत दिशाओं में मुड़ गए हैं। हैदराबाद ने लगातार पांच जीत के साथ शानदार वापसी की और आईपीएल 2026 की सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमों में से एक लग रही है। जबकि केकेआर ने लड़खड़ाती शुरुआत के बाद अपनी पहली दो जीत दर्ज करके धीरे-धीरे लय पकड़नी शुरू की है।

केकेआर की जीत में रिंकू का अहम रोलImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

केकेआर की जीत में रिंकू का अहम रोल

केकेआर की जीतों में रिंकू सिंह की अहम भूमिका रही है। सीजन की शुरुआत में शांत प्रदर्शन के बाद, वह केकेआर के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ , उन्होंने अपनी पहली जीत में महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत में, उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए और तीन कैच भी पकड़े। केकेआर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों इस सीजन प्रभावी नहीं रही है, लेकिन दो मैच जीतने के बाद वह आत्मविश्वास से भरे होंगे।

केकेआर की गेंदबाजी पर उठे सवालImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

केकेआर की गेंदबाजी पर उठे सवाल

शुरुआत में अनुभवहीन मानी जाने वाली उनकी गेंदबाजी इस सीजन में डेथ ओवरों की सबसे प्रभावी यूनिट बनकर उभरी है। हैदराबाद का इकॉनमी रेट डेथ ओवरों में अब तक सबसे अच्छा है। साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा जैसे गेंदबाजों ने यॉर्कर गेंदों से विशेष सटीकता दिखाई है और इसी वजह से इस सीजन में उनकी गेंदबाजी का विकेट लेने का प्रतिशत सभी टीमों में सबसे अधिक है। डेथ ओवरों में हैदराबाद की 25% गेंदें स्टंप्स पर लगीं। इससे केकेआर के पास आखिरी ओवरों में वापसी की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है और रिंकू के आसपास के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है कि वे डेथ ओवरों से पहले अच्छा प्रदर्शन करें। केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी धूमिल हैं, ऐसे में केकेआर को सिर्फ एक अच्छी शुरुआत से ज्यादा की जरूरत होगी।

प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदमImage Credit : IPL/BCCI04 / 07

प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम

इन सबके बावजूद अगर कोलकाता ने क्रिकेट फैंस को हैरान करते हुए हैदराबाद का विजय रथ रोक दिया तो प्लेऑफ की लड़ाई बड़ी दिलचस्प हो जाएगी। क्योंकि केकेआर की भी उम्मीदें अभी जिंदा। वहीं, हैदराबाद ने पहले से ही प्लेऑफ की तरफ मजबूत से कदम बढ़ा दिए हैं।

हैदराबाद प्लेऑफ समीकरणImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

हैदराबाद प्लेऑफ समीकरण

आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के अंक बराबर हो गए हैं। बस नेट रनरेट का खेल जारी है। हैदराबाद के पास इस मैच अलावा चार मैच बचेंगे। हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की स्थिति मजबूत है। पांच में से चार मैच भी जीतती है तो आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी। 3 जीत भी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है। लेकिन अगर दो से ज्यादा हार हुई तो हैदराबाद के सिर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा है। केकेआर के अगर हैदराबाद हार भी जाती है तो उसके पास चार मैच बचेंगे। इन चार मैचों में उसे तीन जीतना होगा, किसी भी कीमत पर।

बन गई है खतरनाक टीमImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

बन गई है खतरनाक टीम

हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन गजब की फॉर्म में है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने चार अर्धशतक के साथ 400 का आंकड़ा छू लिया है। हेड शुरुआती मैचों में फेल रहने के बाद फॉर्म में लौट आए हैं। हैदराबाद अब सबसे खतरनाक टीम बन गई है।

ईशान मलिंगा का काट खोज रहे बल्लेबाजImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

ईशान मलिंगा का काट खोज रहे बल्लेबाज

पैट कमिंस की वापसी से तेज गेंदबाजी को भी धार मिली है। ईशान मलिंगा ने बल्लेबाजों में अपनी यॉर्कर से खौफ पैदा कर रखा है। मलिंगा यॉर्कर और धीमी गेंदों पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 9 पारियों में उन्होंने 9.2 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं। उनकी धीमी गेंदों पर रन बनाना मुश्किल साबित हुआ है, जिन पर उन्होंने 7.7 की इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!