अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के बाद IPL प्लेऑफ में ऐसे पहुंचेगी हैदराबाद

​Sunrisers Hyderabad IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार की शाम को एक ऐसा मैच खेला गया जो कि इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने अकेले ही दम पर पंजाब किंग्स के जबड़े से जीत छीन ली और टीम की प्लेऑफ की रेस में वापिस से एंट्री करवा दी है। आइए जानते हैं कि अभिषेक शरमा के शतक के बाद अब हैदराबाद कैसे क्वालिफाई कर पाती है।


Authored by: SIddharth Sharma Updated Apr 13 2025, 07:58 IST
​सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से जीता मैचImage Credit : IPL/BCCI01 / 05

​सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से जीता मैच

आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इसमें 245 रनों का विशाल लक्ष्य अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की विस्फोटक पारी के चलते आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने केवल 18.1 ओवर में ही इसे पा लिया।​

​अंक तालिका में काफी नीचेImage Credit : IPL/BCCI02 / 05

​अंक तालिका में काफी नीचे

​इस जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अभी भी अंक तालिका में काफी नीचे नजर आ रही है। टीम खराब नेट रनरेट और कम अंको के चलते 8वें नंबर पर मौजूद है।​

​आईपीएल 2025 में ऐसा रहा सफरImage Credit : IPL/BCCI03 / 05

​आईपीएल 2025 में ऐसा रहा सफर

​सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में विशाल जीत मिली थी हालांकि इसके बाद टीम लगातार 4 मैच बुरी तरह से हार गई जिसके चलते उनकी नेट रनरेट भी खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने हाल ही में पंजाब को हराया है जिसके बाद वे 6 मैचों में 2 जीत के साथ 8वें नंबर पर मौजूद हैं।​

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इतने मैचों में जीत जरूरीImage Credit : IPL/BCCI04 / 05

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इतने मैचों में जीत जरूरी

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 8 मैच जीतने जरूरी हैं। अगर टीम 9 मैच जीत जाती हो तो जगह कंफर्म हो जाती है वहीं 8 पर नेट रनरेट का मामला फंस सकता है।​

​हैदराबाद कैसे कर सकती है क्वालिफाईImage Credit : IPL/BCCI05 / 05

​हैदराबाद कैसे कर सकती है क्वालिफाई

​सनराइजर्स हैदराबाद को अगर प्लेऑफ में कंफर्म तरीके से पहुंचना है तो उन्हें बचे हुए 8 मैचों में से 7 जीतने होंगे। अगर वे 6 भी जीत जाते हैं तो भी नेट रनरेट अगर अच्छी होती है तो क्वालिफाई कर सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!