T20 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाला एकमात्र गेंदबाज

टी20 क्रिकेट को पावर हिटिंग का खेल कहा जाता है। हालांकि, कुछ ही ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने लगातार डॉट बॉल डालकर बल्लेबाजों को नियंत्रण में रखा है। लेकिन क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसका है?

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 19 2026, 15:43 IST
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टी20 में हावीImage Credit : IPL/CPL/SA2001 / 07

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टी20 में हावी

टी20 क्रिकेट में पावर हिटिंग, बाउंड्री लगाना और कम से कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना ही सब कुछ है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अपनी जबरदस्त पावर के लिए मशहूर हैं, जिनमें क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड, डैरेन सैमी और कई अन्य खिलाड़ी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। दुनिया भर में खेली जाने वाली सभी टी20 लीगों में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को खेलते देखना बेहद रोमांचक होता है, क्योंकि वे पल भर में मैच का रुख बदल सकते हैं।

सुनील नरेन का नाम सबसे आगेImage Credit : IPL/CPL/SA2002 / 07

सुनील नरेन का नाम सबसे आगे

बल्लेबाजी के साथ-साथ वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने टी20 क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। टी20 क्रिकेट में कुछ ही गेंदबाज लगातार डॉट बॉल फेंकने में कामयाब रहे हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जसप्रीत बुमराह, जो कसी हुई ओवर फेंकने और खतरनाक यॉर्कर डालने में माहिर हैं, इस मामले में सबसे आगे नहीं हैं। दरअसल, यह विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन के नाम है।

नरेन के नाम विश्व रिकॉर्डImage Credit : IPL/CPL/SA2003 / 07

नरेन के नाम विश्व रिकॉर्ड

जी हां, आपने सही पढ़ा। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का विश्व रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम है। वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। सुनील नरेन ने 5768 डॉट बॉल फेंकी हैं।

दूसरे नंबर पर राशिद खानImage Credit : IPL/CPL/SA2004 / 07

दूसरे नंबर पर राशिद खान

दुनिया भर की कई लीग में हिस्सा लेने वाले सुनील नरेन ने अपनी उम्दी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के नांक नीचे से गेंद डॉट कराई है। वहीं, दूसरे नंबर पर राशिद खान का नाम है। राशिद खान ने 4760 डॉट गेंद की है।

फेंकी है सबसे ज्यादा गेंदImage Credit : IPL/CPL/SA2005 / 07

फेंकी है सबसे ज्यादा गेंद

इतना ही नहीं सुनील नरेन के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बॉल फेंकने का भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। सुनील नरेन ने 13335 बॉल फेंकी है। यहां भी दूसरे नंबर राशिद खान मौजूद हैं। राशिद ने टी20 में कुल 11938 गेंद फेंकी है।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाजImage Credit : IPL/CPL/SA2006 / 07

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज

वेस्टइंडीज के इस अनुभव ऑफ स्पिनर ने टी20 में कुल 617 विकेट चटकाई है। इसमें 12 बार 4 विकेट और एक बार पांच विकेट का हॉल शामिल हैं। टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है। राशिद ने 708 विकेट ली है।

फेंके हैं सबसे ज्यादा मेडन ओवरImage Credit : IPL/CPL/SA2007 / 07

फेंके हैं सबसे ज्यादा मेडन ओवर

सुनील नरेन के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर करने का भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। नरेन ने 34 मेडन ओवर किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैं। आमिर ने 28 मेडन ओवर किए हैं। शाकिब अल हसन 27 मेडन ओवर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 26 और 22 मेडन ओवर के साथ भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!