दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां वो तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हिस्सा लेगी। इसी कड़ी में पहली टक्कर टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ शुरुआत हुई और पहले ही मैच में रोमांचक के बीच एक खास रिकॉर्ड बन गया। (Photo Credit- Instagram/Proteasmencsa)
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच डार्विन में आयोजित हुआ। इस मैच में मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। (Photo Credit- Instagram/Ausmenscricket)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और एक-एक करके उनके टॉप ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज आउट होना शुरू हो गए। आलम ये रहा कि 75 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। (Photo Credit- AP)
सबसे पहले कैमरुन ग्रीन ने संभाला जिन्होंने 13 गेंदों में 35 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक बार फिर मैच में लाकर खड़ा कर दिया। ग्रीन ने अपनी छोटी सी पारी में 3 छक्के 4 चौके लगाए। उन्होंने 269.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। लेकिन इसके बाद असली कमाल किया दूसरे छोर पर खड़े टिम डेविड ने, जिनके बल्ले से मैच पलटने वाली पारी निकली। (Photo Credit- AP)
वो ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज टिम डेविड ही थे जो अपनी टीम की नैया पार लगाने के लिए सामने आए। डेविड ने कुल 52 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली जिसमें 8 छक्के और और 4 चौके शामिल रहे। डेविड को दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्वेन मफाका ने स्टब्स के हाथों कैच कराया। वैसे, मफाका ने सिर्फ इतना ही नहीं किया। (Photo Credit- AP)
क्वेना मफाका अभी सिर्फ 19 साल के हैं और अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां मैच ही खेल रहे थे। इस गेंदबाज ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ इस मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में कुल 20 रन लुटाते हुए 4 अहम विकेट झटके। मफाका ने मिशेल ओवन, बेन ड्वारशुइस के विकेट लेने के बाद 19वें ओवर में टिम डेविड और एडम जम्पा को आउट किया। इस तरफ ऑस्ट्रेलिया की पारी 20 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। (Photo Credit- Instagram/KwenaMaphaka)
इसी के साथ 19 वर्षीय क्वेना मफाका ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 4 विकेट लेने वाले सबसे कम्र के किलाड़ी बन गए हैं। मफाका ने 19 वर्ष 124 दिन की उम्र में ये कमाल किया। मफाका ने इस मामले में अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी वेन पर्नेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। (Photo Credit- Instagram/KwenaMaphaka)
पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा गिए गए 179 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम रेयान रिकलटन की 71 रनों की शानदार पारी अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की 37 रनों की तेज पारी का फायदा नहीं उठा सकी और अंत में 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच 17 रन से जीता और सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली। (Photo Credit- AP)