इंडियन प्रीमियर लीग 2025 जल्द ही शुरू होने जा रहा है और इस बार भी कई बड़े रिकॉर्ड्स दांव पर रहेंगे। क्या चौकों का रिकॉर्ड भी टूटेगा? आइए देख लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं।
सबसे ज्यादा आईपीएल चौके लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना। इस पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल करियर के दौरान दो टीमों से खेलते हुए 506 चौके लगाए।
भारतीय टी20 टीम और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान 599 चौके लगाए हैं और एक चौका लगाते ही वो तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने 600 चौकों का आंकड़ा छुआ है।
इस टॉप 5 लिस्ट में एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जो तीसरे स्थान पर हैं। वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास में तीन टीमों से खेलते हुए 663 चौके लगाने का कमाल किया। हालांकि इस साल उनको आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन (8004) बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 705 चौके लगाए हैं।
सर्वाधिक आईपीएल चौके लगाने वाली की इस लिस्ट में नंबर.1 के स्थान पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन हैं जिन्होंने 5 आईपीएल टीमों से खेलते हुए अपने करियर के दौरान 768 चौके लगाए थे। विराट कोहली को शिखर धवन का रिकॉर्ड तोडने के लिए अभी 64 चौकों की जरूरत है।