वर्ल्ड कप फाइनल में शेफाली वर्मा ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

Youngest players to score fifty in womens World Cup Final: प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के नॉकआउट राउंड के लिए टीम इंडिया में शामिल की गई शेफाली वर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में नाकाम रही थीं। बावजूद इसके उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय एकादश में शामिल किया गया। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने के बाद शेफाली ने हाथ आए इस मौके को खाली नहीं जाने दिया और 12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Nov 2 2025, 20:54 IST
फाइनल में खेली 87 रन की आतिशी पारी01 / 08

फाइनल में खेली 87 रन की आतिशी पारी

शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के बाद 78 गेंद में 87 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। यह उनके वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी है। शेफाली दुर्भाग्यशाली रहीं और फाइनल में शतक जड़ने से 13 रन के अंतर से चूक गईं।

पहले विकेट के लिए जोड़े 104 रन02 / 08

पहले विकेट के लिए जोड़े 104 रन

शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ पहेल विकेट के लिए 104 (106) रन जोड़े। दोनों ने 104 गेंद में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। इस साझेदारी में शेफाली ने 49 (48) रन का योगदान दिया।​

49 गेंद में पूरा किया अर्धशतक03 / 08

49 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

​शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ सधी हुई शुरुआत की और 49 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। इसके बाद वो 87 रन बनाकर खाका की गेंद पर कैच दे बैठीं। शेफाली ने 111.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतक जड़ने वाली सबसे युवा04 / 08

वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतक जड़ने वाली सबसे युवा

​शेफाली वर्मा महिलाओं के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतक जड़ने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली ने ये कारनामा 21 साल 278 दिन की उम्र में किया है।

तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड05 / 08

तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

​शेफाली वर्मा ने 21 साल 278 दिन की उम्र में वनडे विश्व कप के फाइनल में अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया की जेस डफिन का साल 2013 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। डफिन ने 23 साल 235 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जड़ा था। इस सूची में तीसरे पायदान पर द. अफ्रीका की नेट सीवर ब्रंट हैं जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ 24 साल 337 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।

साढ़े तीन साल बाद जड़ा वनडे में पचासा06 / 08

साढ़े तीन साल बाद जड़ा वनडे में पचासा

​शेफाली वर्मा ने वनडे क्रिकेट में साढ़े तीन साल लंबे अंतराल के बाद अर्धशतक जड़ा है। विश्व कप के फाइनल में अर्धशतक जड़ने से पहले शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2022 में 71 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद 13 पारी में वो पचास के आंकड़े को पार नहीं कर सकी थीं।

टीम इंडिया ने खड़ा किया 298 का स्कोर 07 / 08

टीम इंडिया ने खड़ा किया 298 का स्कोर

टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा की 87 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में 7 विकेट खोकर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। शेफाली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रहीं।

ऐसा रहा है शेफाली का वनडे करियर08 / 08

ऐसा रहा है शेफाली का वनडे करियर

शेफाली वर्मा ने अबतक खेले 31 मैच की 31 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 24.70 के औसत और 86.46 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। रविवार को फाइनल में खेली 87 रन की पारी उनके करियर की सबसे बड़ी पारी बन गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!