गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए साई सुदर्शन ने मौजूदा सीजन में 15 मैच में 760 रन बनाए है। वो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे और कुल पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए सीजन में 848 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत वॉर्नर ने 848 रन बनाए थे और अपनी टीम को खिताब भी दिलाया था। उनका नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे पायदान पर दर्ज है।
इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर दर्ज है। वो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी हैं। बटलर ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 863 रन बनाए थे।
गुजरात टाइटन्स के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे पायदान पर दर्ज है। उन्होंने साल 2023 में 890 रन बनाए थे और गुजरात को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी।
विराट कोहली के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट कोहली ने साल 2016 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 973 रन बनाए थे। उनका वो रिकॉर्ड पिछले 9 सीजन से कायम है।