पराग ने आईपीएल में रचा इतिहास, दिलाई युवराज की याद

कोलकाता के खिलाफ आईपीएल के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मुकाबले में रियान पराग ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। उन्होंने न केवल आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी पारी खेली बल्कि इतिहास भी रच दिया। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में कोलकाता के स्पिन गेंदबाज मोईन अली के एक ओवर में 32 रन बटोरे।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 4 2025, 20:58 IST
पराग की ऐतिहासिक पारी Image Credit : IPL01 / 07

पराग की ऐतिहासिक पारी

कोलकाता के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मैच में राजस्थान रॉयल्स को भले ही 1 रन से मुकाबला गंवाना पड़ा, लेकिन फैंस रियान पराग की पारी चाहकर भी नहीं भूल पाएंगे जो जब तक मैदान पर रहे लगा कि राजस्थान कोलकाता का खेल खराब कर देगी, लेकिन वह 95 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

रियान पराग के 95 रनImage Credit : IPL02 / 07

रियान पराग के 95 रन

रियान पराग ने 45 गेंद में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 95 रन की विस्फोटक पारी खेली जो किसी टीम के खिलाफ आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने इस पारी से ईडेन गार्डन्स में आए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

6 गेंद में 6 छक्के Image Credit : IPL03 / 07

6 गेंद में 6 छक्के

पराग ने 95 रन की विस्फोटक पारी के दौरान 6 गेंद में 6 छक्के लगाए। ये 6 छक्के उन्होंने एक ओवर में तो नहीं लगाए, लेकिन उन्होंने लगातार 6 गेंद में 6 छक्के मारे और आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 13वें ओवर में 5 और 14वें ओवर के दूसरी गेंद में एक छक्का जड़ा।

मोईन अली की धुलाईImage Credit : IPL04 / 07

मोईन अली की धुलाई

रियान पराग ने मोईन अली के एक ओवर में 5 छक्के लगाए। उन्होंने इस ओवर में 5 छक्के सहित कुल 32 रन बनाए जो इस सीजन का दूसरा सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

गेल क्लब में शामिल परागImage Credit : IPL05 / 07

गेल क्लब में शामिल पराग

एक ओवर में 5 छक्के लगाकर पराग ने क्रिस गेल क्लब में एंट्री कर ली। आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो पराग से पहले यह कारनामा क्रिस गेल, राहुल तेवतिया, रवींद्र जडेजा और रिंकू सिंह कर चुके हैं।

2 साल पहले का ट्वीट वायरलImage Credit : IPL06 / 07

2 साल पहले का ट्वीट वायरल

रियान पराग ने जैसे ही 6 गेंद में 6 छक्का लगाया उनका दो साल पुराना ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा। दो साल पहले पराग ने 14 मार्च 2023 को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि आज ऐसा लग रहा है कि मैं एक ओवर में 4 छक्के लगाऊंगा। उस दिन तो पराग ऐसा नहीं कर पाए पर कोलकाता के खिलाफ इस मैच में पराग ने वो कर दिखाया।

राजस्थान के दूसरे सफल बल्लेबाजImage Credit : IPL07 / 07

राजस्थान के दूसरे सफल बल्लेबाज

रियान पराग इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए। पराग ने 12 मैच की 12 पारी में 170 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बना लिए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!