6 जून 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। इस मैच में अगर ऋषभ पंत 6 छक्के लगा देते हैं तो वह दुनिया के सबसे तेज 100 टेस्ट छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह 100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी बन जाएंगे।
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। गिलक्रिस्ट ने 137 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे। वहीं ऋषभ पंत ने अब तक 86 पारियों में 94 छक्के लगाए हैं। अगर अफगानिस्तान के खिलाफ पंत 6 छक्के और लगा देंगे तो वह गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के ही नाम है। जिन्होंने 137 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स का नाम है। जिन्होंने 151वीं पारी में यह कमाल किया था। वहीं तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 176वीं पारी में 100 छक्के लगाए थे। पंत के पास 87वीं पारी में ही ये रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
जैसे ही ऋषभ पंत 6 छक्के लगाएंगे, वैसे ही टेस्ट क्रिकेट में वह 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के नहीं लगा पाया है। पंत के बाद इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग का नाम है, जिन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 90 छक्के जड़े हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 88 छक्के लगाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के ऋषभ पंत ने लगाए हैं। उन्होंने अब तक 94 छक्के जड़े हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग 90 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा 88 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर और रवींद्र जडेजा 82 छक्के के साथ चौथे नंबर पर हैं। एमएस धोनी 78 छक्के के साथ पांचवे नंबर पर मौजूद हैं।
ऋषभ पंत ने साल 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 5 जून 2026 तक भारत के लिए 49 टेस्ट मैच की 86 पारियों में 42.91 की औसत से 3476 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का सबसे बड़ा स्कोर 159 रन है।
ऋषभ पंत ने इससे पहले सबसे तेज 90 छक्के लगाने का वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। सहवाग ने 2001 से 2013 के बीच 103 टेस्ट मैच खेलते हुए 90 छक्के लगाए थे। वहीं पंत ने सिर्फ 49 टेस्ट मैचों में ही 94 छक्के लगा दिए हैं। सहवाग को 90 छक्के लगाने मेंके लिए जहां 178 पारियां लगी थीं, वहीं पंत ने 86 पारियों में ही 94 छक्के जड़ दिए हैं।
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है, जिसमें विकेटकीपिंग दिनेश कार्तिक ने की थी। हालांकि, ऋषभ पंत स्पिन के खिलाफ बहुत खतरनाक माने जाते हैं। उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्पिनरों को काफी अग्रेसिवली हैंडल किया है। इस मुकाबले में अगर पंत क्रीज पर टिक जाते हैं तो उनके लिए 6 छक्के लगाना कोई मुश्किल नहीं होगा।