इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ के लिए चार टीमों ने क्वालिफाई किया है। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स शामिल हैं।
आरसीबी का अब केवल एक ही मैच बचा है और उनके कुल 17 अंक है। ऐसे में वे आखिरी मैच अगर जीत जाते हैं तो केवल 19 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे।
पंजाब किंग्स का आज का मैच मिलाकर कुल दो मुकाबले बचे हैं। अगर वे दोनों जीत जाते हैं तो 21 तक पहुंच जाएंगे। वहीं एक में हार उन्हें 19 तक ले आएगी।
मुंबई इंडियंस के 16 अंक हैं और उनका एक ही मैच बचा है जो कि पंजाब के खिलाफ है। अगर वे उसे जीत जाते हैं तो 18 तक पहुंच जाएंगे और पंजाब या तो 17 या फिर 19 तक सीमित रह सकती है।
गुजरात टाइटंस की टीम के 18 अंक हो गए हैं उनका एक मैच बचा है अगर वे उसे जीत जाते हैं तो कुल 20 अंकों तक पहुंच जाएंगे।